फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad News: Bikes collided on highway, farmer died, passengers injured in collision between car and bus

Moradabad News: हाईवे पर बाइक टकराईं, किसान की मौत, कार और बस की भिड़ंत में कई सवारियां घायल

Sun, 09 Feb 2025 04:10 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 09 Feb 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
Moradabad News: Bikes collided on highway, farmer died, passengers injured in collision between car and bus
सड़क हादसे में माैत - फोटो : अमर उजाला

पाकबड़ा में हाईवे पर शनिवार की शाम दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत तीन घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के शाहपुर डसर गांव निवासी जाबिर(48) किसान हैं। जाबिर के परिवार में पत्नी दिलवरी और चार बच्चे हैं।

विज्ञापन


शनिवार की शाम जाबिर अपनी पत्नी दिलवरी के साथ बाइक से मैनाठेर के एहलादपुर गांव में अपने साढू के घर शादी में जाने को निकले थे। जैसे ही बाइक सवार दंपती पाकबड़ा में दिल्ली मार्ग पर विल्सोनिया स्कॉलर्स होम के सामने पहुंचे। इसी दौरान दूसरी बाइक ने जाबिर की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इस हादसे में दंपती और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान जाबिर की मौत हो गई। उसकी पत्नी दिलवरी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार बिहार के सीतामढ़ी भंवरा भीमपुर निवासी अभिषेक और राजा कुमार भी घायल हो गए थे। उनकी हालत भी गंभीर है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।  

हाईवे पर कार और बस भिड़ीं 

पाकबड़ा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद रामपुर हाईवे पर शनिवार को दोपहर  गिन्नौर दी माफी गांव के पास कार और बस में टक्कर हो गई। इस हादसे में छह दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शनिवार की दोपहर गिन्नौर दी माफी गांव के सामने बने कट पर बस चालक बस को मोड़कर पाकबड़ा की ओर ला रहा था।

इसी दौरान रामपुर की ओर से आ रही कार बस में घुस गई। इस हादसे के बाद बस और इको में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कार सवार बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के पेंट्री निवासी अनीस अहमद, तौफीक और हबीब के अलावा रामपुर निवासी शराफत, चालक गुडडू घायल हो गए। कार सवार लोग रामपुर से दिल्ली जा रहे थे।



पुलिस ने सभी घायलों को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक गुड्डू की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से थाने भिजवा दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed