फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Neighbor kidnapped the girl and took her to Bareilly, raped her after seeing her alone,

Moradabad: किशोरी को अगवा कर बरेली ले गया पड़ोसी, अकेला देख किया दुष्कर्म, रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया

Thu, 16 May 2024 12:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 12:19 PM IST
सार

मुरादाबाद की रहने वाले किशोरी को पड़ोसी युवक अगवा कर बरेली ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बरेली के रेलवे स्टेशन पर छोड़ गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Neighbor kidnapped the girl and took her to Bareilly, raped her after seeing her alone,
मुरादाबाद की किशोरी के साथ वारदात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक किशोरी को अगवा कर आरोपी बरेली ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने किशोरी को बरेली रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। बाल कल्याण समिति के जरिए किशोरी उसके मां बाप को सौंपी गई है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने सिविल लाइंस थाने में अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के सेहलापुर वाजिदपुर गांव निवासी निकित के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म में केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया कि उसके पड़ोस में निकित किराये पर रहता था।
विज्ञापन


तीन मार्च को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर ले गया। आरोपी ने बरेली में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। परिजन किशोरी की कई जगह तलाश की लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका था। छह मार्च को बाल कल्याण एवं नारी निकेतन बरेली से किशोरी के पिता के मोबाइल पर कॉल आई और बताया गया कि उनकी बेटी बरेली जीआरपी के  पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बरेली से किशोरी को मुरादाबाद बाल कल्याण समिति भेज दिया गया था। तब किशोरी परिवार के सुपुर्दगी की गई थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि  आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

पांच लाख नहीं मिले तो पत्नी को घर से निकाला

दहेज में पांच लाख और बाइक नहीं मिलने को पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संभल जनपद के थाना असमोली क्षेत्र के सेंदरी गांव निवासी मीना कुमारी की शादी दो साल पहले पाकबड़ा थाना क्षेत्र के हाशमपुर गांव निवासी सत्यभान के साथ हुई थी।



शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग शुरू कर दी थी। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने को लेकर विवाद होना शुरू हो गया। पांच मई को पति ने मीना कुमारी को दहेज में रुपये नहीं मिलने पर घर से मारपीट करके निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed