फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Murder Farmer murdered by slitting his throat in Bilari

Moradabad Murder: बिलारी में किसान की गला रेतकर हत्या, चारपाई पर लहूलुहान मिला शव

Mon, 05 Sep 2022 11:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 05 Sep 2022 11:06 AM IST
सार

सोमवार सुबह किसान का शव चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई  है। मृतक किसान के चेहरे और गर्दन पर चाकू से हमला करने के कई निशान हैं। घटना बिलारी के सतरन गांव की है।

विज्ञापन
Moradabad Murder Farmer murdered by slitting his throat in Bilari
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

मुरादाबाद में बिलारी के सतरन गांव के जंगल में विद्युत नलकूप पर सो रहे किसान महेश चंद्र (50) की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे ने एक अन्य किसान पर हत्या करने का शक जताया है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह 6:30 बजे अन्य किसान अपने खेतों पर गए, तब उन्होंने किसान महेश चंद्र का उसकी चारपाई पर लहूलुहान हालत में शव देखा। महेश का बेटा अजीत और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने 112 पर सूचना देकर पुलिस मौके पर बुला ली।
विज्ञापन


बिलारी कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सीओ बिलारी डॉ. गणेश कुमार गुप्ता और एसपी देहात संदीप कुमार मीणा भी घटनास्थल पर आ गए। डॉग स्क्वायड की टीम और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। मृतक महेश चंद्र के चेहरे और गर्दन पर चाकू से हमला करने के कई निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पुत्र अजीत ने अपने गांव निवासी एक अन्य किसान पर हत्या करने का शक जताया है। अजीत ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसके पिता ने निधि जमा योजना के तहत अपने निजी नलकूप पर लगभग एक लाख रुपये जमा करके विद्युत ट्रांसफार्मर लगवाया था। इसके बाद गांव निवासी एक अन्य किसान भी इसी ट्रांसफार्मर से एलटी लाइन लेने के लिए दबाव डाल रहा था।

15 दिन पहले समझौता हुआ था कि एलटी लाइन इस ट्रांसफार्मर से डालने के बदले 25 हजार देने होंगे। पंद्रह हजार रुपये दे दिए थे और दस हजार रुपये सोमवार को देना तय हुआ था। उससे पहले ही किसान की हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि मृतक के बेटे की ओर से नामजद तहरीर दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed