Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Municipal Corporation: Now shops will be seized for encroachment, case will be filed

मुरादाबाद नगर निगम: अतिक्रमण करने पर अब सीज होगी दुकान, दर्ज किया जाएगा मुकदमा, शुरू हुआ विशेष चेकिंग अभियान

Sat, 01 Feb 2025 12:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 12:36 PM IST
सार

नगर निगम एक फरवरी से सड़कों, फुटपाथों और ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त अभियान शुरू कर रहा है। पहली बार अतिक्रमण पर 10 हजार और दोबारा पकड़ने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगेगा। लगातार उल्लंघन पर दुकान या भवन सीज कर मुकदमा दर्ज होगा।

विज्ञापन
Moradabad Municipal Corporation: Now shops will be seized for encroachment, case will be filed
मुरादाबाद नगर निगम की टीम कार्रवाई करती हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सड़क, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और नालों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब नगर निगम और सख्ती करने जा रहा है। शनिवार से शुरू होने वाले विशेष अभियान के तहत पहली बार अतिक्रमण मिलने पर दस हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। दूसरी बार अतिक्रमण पर 25 हजार का जुर्माना लगेगा।

विज्ञापन


इसके बाद भी यदि अतिक्रमण किया गया तो संबंधित दुकानदार या भवन को सामान सहित सीज कर दिया जाएगा। साथ ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा। पिछले दिनों स्टेशन रोड पर सड़क दुर्घटना में हिंदू कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की माैत हो गई थी। उनकी माैत का कारण भी फुटपाथ पर होने वाला अतिक्रमण ही था।
विज्ञापन


इसके बाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने स्टेशन रोड के साथ ही पूरे शहर में फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। कमिश्नर के निर्देशानुसार नगर निगम की टीम अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नगर निगम ने अब सार्वजनिक रूप से एलान कराया है कि एक फरवरी से विभिन्न सड़कों की फोटोग्राफी कराई जाएगी और उसी फोटोग्राफी की फुटेज से अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम की ओर से जारी सूचना के मुताबिक पटरी, सार्वजनिक मार्ग, फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट या नाले पर किसी भी तरह के अतिक्रमण पर कार्रवाई होगी। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कहा कि रोस्टर प्रणाली के तहत लगातार अभियान चलाया जाएगा। शासन के निर्देश के मुताबिक सड़क, नाले, रोड पटरी, फुटपाथ पर किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं रहने दिया जाएगा।

Trending Videos

अतिक्रमण पर चला निगम का डंडा

मुरादाबाद नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम ने शुक्रवार को कांठ और दिल्ली रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी गई और कई दुकानों पर अतिक्रमण का सामान भी जब्त कर लिया गया। निगम की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। प्रवर्तन दल ने जब्त सामान चेवातनी देकर छोड़ दिया।

गंदगी फैलाने पर 15 दिन में 405 लोगों पर जुर्माना

शहर की गलियों व सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों पर नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जा रही है। निगम ने सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत 15 दिनों में सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने अब तक 405 लोगों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माने के रूप में 1.78 लाख रुपये वसूले हैं।

वहीं, सड़क पर अवैध रूप से निर्माण सामग्री फैलाने वाले 57 दुकानदारों पर भी कार्रवाई करते हुए 95 हजार रुपये की वसूली की गई है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों ने सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा, कचरा, मलबा फेंकने, खुले में शौच करने और सड़क पर गुटखा थूकने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान शुरू किया है।

महज 15 दिनों में ही टीम ने 405 लोगों पर कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूल किया। साथ ही स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर दंड स्वरूप उठक-बैठक भी कराई गई और उन्हें दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने की शपथ दिलाई गई। टीम ने इसी अभियान के तहत कांठ, दिल्ली और रामपुर रोड के अलावा शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर अवैध रूप से कंस्ट्रक्शन मटेरियल फैलाने वालों पर भी सख्त रूप अपनाया।

टीम ने अभियान के तहत सड़क पर गंदगी फैलाकर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की। इसमें 57 दुकानदारों और भवन का निर्माण कराने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई और उनसे 95,500 रुपये का जुर्माना वसूला।

नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने शहर के लोगों से अपील की है कि वह शहर की सफाई व्यवस्था में सहयोग करें और सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी रूप से गंदगी न फैलाएं। साथ ही निर्माण सामग्री भी अपने निर्धारित स्थानों पर ही रखें। स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित शहर के निर्माण में शहरवासियों का सहयोग जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed