{"_id":"651803864a033fb7ae021227","slug":"moradabad-miscreants-looted-chain-from-contractor-neck-fled-after-threatening-him-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: बदमाशों ने चलती स्कूटी को मारी लात, वाहन गिरा तो ठेकेदार की गले से चेन लूटी, धमकी देकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: बदमाशों ने चलती स्कूटी को मारी लात, वाहन गिरा तो ठेकेदार की गले से चेन लूटी, धमकी देकर हुए फरार
Sat, 30 Sep 2023 04:46 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Sep 2023 04:46 PM IST
सार
मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी शिवम भटनागर गांगन तिराहे पर बाजार की ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया बदमाशों ने उनकी चलती स्कूटी को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद वह गले में पहनी चेन लूटकर ले गए।
विज्ञापन
मुरादाबाद में ठेकेदार की बदमाशों के चेन लूटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर शुक्रवार रात करीब दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार ठेकेदार से सोने की चेन लूट ली। बदमाशों ने लात मारकर उनकी स्कूटी गिरा दी। सड़क पर गिरकर ठेकेदार घायल हो गए। इसी बीच बदमाश बाइक दौड़ाकर तेजी से भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुटी है। मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी शिवम भटनागर गांगन तिराहे पर बाजार की ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात वह किसी काम से बुध बाजार गए थे। रात करीब दस बजे वह स्कूटी से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इनकी स्कूटी साईं अस्पताल और मानसरोवर कॉलोनी गेट के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे से एक बाइक तेजी से आई। जिस पर दो बदमाश सवार थे। शिवम ने बताया कि वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन
इसी दौरान बदमाश ने लात मारकर उनकी स्कूटी गिरा दी जिसमें वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायल को उठाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जुट गई। दिल्ली रोड पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।