{"_id":"623efb41fed70e413137fcaf","slug":"moradabad-mentally-unstable-man-beaten-to-death-his-relative-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मानसिक रूप से कमजोर युवक की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस हिरासत में बहनोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मानसिक रूप से कमजोर युवक की पीट-पीट कर हत्या, पुलिस हिरासत में बहनोई
Sat, 26 Mar 2022 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 26 Mar 2022 05:08 PM IST
सार
एसएसपी सागर जैन ने बताया कि परिवार के लोगों अपने दामाद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उनका आरोप है कि विपिन ने शराब पिलाकर रजनीश की पीट-पीट कर हत्या की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में शुक्रवार देर रात मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों का आरोप है कि बहनोई ने युवक को शराब पिलाई और उसकी पिटाई की। जिस कारण उसकी मौत हुई है। मृतक की शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने आरोपी बहनोई को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, घटना मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर गली नंबर दो की है। इस मोहल्ले में फर्म कर्मी सुभाषचंद का परिवार रहता है। परिवार में सुभाष की पत्नी सुधा रानी, दो बेटियां ऊर्जा और पूजा हैं, जबकि एक बेटा रजनीश था। बड़ी बेटी ऊर्जा की शादी कुंदनपुर निवासी विपिन विश्नोई के साथ हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि रजनीश मानसिक रूप से कमजोर था। शुक्रवार को सुधा रानी अपने बेटे रजनीश को बड़ी बेटी के घर छोड़कर कहीं आई थी। देर रात उनका दामाद विपिन विश्नोई अपने साले अवनीश को लेकर उसके घर पहुंचा। विपिन ने बताया कि रजनीश ने शराब पी ली है। जबकि परिवार के लोगों का कहना है कि रजनीश नशा नहीं रकता था। इसके बाद दामाद वापस चला गया।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब तीन बजे परिवार के लोगों ने देखा कि रजनीश की मौत हो चुकी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ की। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि बहनोई को हिरासत में ले लिया गया है।
एसएसपी सागर जैन ने बताया कि परिवार के लोगों अपने दामाद के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उनका आरोप है कि विपिन ने शराब पिलाकर रजनीश की पीट-पीट कर हत्या की है। सही पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है।