फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Massive fire chemical warehouse, owner and employees barely survived, fire brigade arrived late

Moradabad: केमिकल गोदाम में भीषण आग, मालिक व कर्मचारी बमुश्किल बचे, देरी से पहुंची फायर बिग्रेड.. लोग आक्रोशित

Tue, 28 May 2024 02:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 May 2024 02:29 PM IST
सार

मुरादाबाद के शेरुआ धर्मपुर में केमिकल गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। इससे वहां काम कर रहे कर्मचारी फंस गए। सभी ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। दमकल वाहनों के देरी से पहुंचने के कारण लोगों में नाराजगी दिखी। 

विज्ञापन
Moradabad: Massive fire chemical warehouse, owner and employees barely survived, fire brigade arrived late
केमिकल गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

शेरुआ धर्मपुर में सोमवार दोपहर केमिकल की बोतलें भरते समय तेज धूप के कारण गोदाम में आग लग गई। बोतल भर रहे मालिक कपिल और तीन नाबालिग कर्मचारी गोदाम में फंस गए। कर्मचारियों गोदाम से निकालने में कपिल झुलस गया। पुलिस ने उनका एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। तीनों बालक सुरक्षित होने से परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी कपिल अनेजा पुत्र रामजी दास अनेजा मूल रूप से बदायूं के मोहल्ला शेख पट्टी के रहने वाले हैं। कपिल के मुताबिक छह माह पहले उन्होंने शेरुआ धर्मपुर निवासी अनुज चौधरी की दो दुकानें किराये पर लेकर तारपीन के तेल का गोदाम शुरू किया था।
विज्ञापन


यहां से वह शहर में कई छोटी बड़ी दुकानों पर पेंट में इस्तेमाल करने के लिए तारपीन के तेल की सप्लाई करते हैं। कपिल के अनुसार सोमवार सुबह गोदाम में प्लास्टिक की बोतलें खत्म हो गई थी। दोपहर करीब तीन बजे बोतलों को टेंपो से गोदाम में लाया गया। कपिल दुकान पर काम करने वाले तीनों बालकों के साथ तेल की बोतलें भरने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल ने बोतलें भरने के लिए मशीन चलाई तो अचानक आग लग गई। तेल ने आग पकड़ ली। इससे कपिल के हाथ पैर फूल गए। उसने सबसे पहले तीनों बालकों को दुकान से बाहर निकाल। इस दौरान वह मामूली रूप से झुलस गए। इसके बाद गोदाम में आग भड़क गई।

आग ने दुकान में रखा सारा समान जलाकर राख कर दिया। आग की लपटे देख कर गांव में आस पड़ोस में हड़कंप मच गया। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने दमकल विभाग का टोल फ्री नंबर नहीं लगा तो पुलिस को घटना की सूचना दी। 

ग्रामीणों का दावा, कॉल के 45 मिनट बाद पहुंची टीम

ग्रामीणों का कहना था कि दोपहर करीब साढ़े 3 बजे गोदाम में आग लगी थी। इसके 5 मिनट बाद पुलिस चौकी में कॉल की। उसके तीन मिनट बाद दमकल विभाग का नंबर लगा।आखिरी में डायल 112 और कॉल की। वहीं कॉल करने पर 45 मिनट देरी से दमकल की टीम पहुंची। 30 मिनट बाद चौकी से पुलिस पहुंची। ऐसे में अगर कोई बड़ा हादसा होता तो इसका जिम्मेदार कौन होता। पुलिस और दमकल की टीम के देर से आने पर ग्रामीण काफी आक्रोशित थे।

गोदाम में नाबालिग कर रहे थे काम

कपिल के साथ आग में फंसे तीनों बालक नाबालिग थे। कपिल इनको हर माह 2-2 हजार रुपये देते हैं। सोमवार को चारों लोग बोतलें भर रहे थे। इसी दौरान आग लग गई और चारों आग में फंस गए। गनीमत रहीं कि सभी सलामत रहे।



शेरुआ में एक केमिकल के गोदाम में आग की सूचना मिली थी। टीम ने आग पर काबू पा लिया था। फिलहाल आबादी के बीच चल रहे गोदाम की अनुमति और मानक की जांच कराई जाएगी। -संजीव सिंह, एफएसओ, अग्निशमन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed