{"_id":"6720baff6c85b96e4705b3bc","slug":"moradabad-mandi-chowk-jeweler-employee-suicide-consuming-poison-young-man-lived-in-servant-quarter-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: मंडी चौक में सराफ के कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, सर्वेंट क्वाटर में रहता था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: मंडी चौक में सराफ के कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, सर्वेंट क्वाटर में रहता था युवक
Tue, 29 Oct 2024 04:30 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 29 Oct 2024 04:30 PM IST
सार
मंडी चाैक के पास स्थित सराफा कारोबारी के कर्मचारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के मंडी चौक में एक सराफा के कर्मचारी ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी पहचान मासुमपुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार कर्मचारी दुकान के ऊपर बने सर्वेंट क्वार्टर में रहता था। जहां उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी। घटना का पता तब चला जब देर शाम तक कर्मचारी दुकान पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इसके बाद मालिक ने ऊपर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस कर्मचारी के परिजनों से संपर्क कर रही है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।
विज्ञापन