फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Maid was stealing from a businessman's house for a year, husband kept selling it to a jeweler

Moradabad: एक साल से लगातार कारोबारी के घर से चोरी कर रही थी नौकरानी, पति सराफ को बेचता रहा गहने

Tue, 22 Oct 2024 10:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 10:51 AM IST
सार

होटल कारोबारी जुहेब यार खान की नौकरानी एक साल से उनके घर से जेवर और नकदी चोरी कर रही। जिसे उसका पति बेचता था। इस रकम से उन्होंने मकान बनवाया। पुलिस ने महिला उसके पति और सराफ को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Maid was stealing from a businessman's house for a year, husband kept selling it to a jeweler
मुरादाबाद पुलिस ने चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार - फोटो : पुलिस

विस्तार

होटल कारोबारी जुहेब यार खान के आवास में नौकरानी एक साल से जेवर और नकदी चोरी कर रही थी। वह धीरे-धीरे सामान चोरी करती रही और उसका पति सामान बेचकर रकम जुटाता रहा। आरोपी दंपती ने इस रकम से अपना मकान भी बनवा लिया।

विज्ञापन


अब पुलिस आरोपी पति-पत्नी और सराफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सिविल लाइंस आवास विकास कॉलोनी निवासी जुहेब यार खान होटल कारोबारी हैं। उनकी पत्नी कमर जायरा खान ने सिविल लाइंस थाने में अपनी नौकरानी शीतल और उसके पति हरीश के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को उन्हें रिश्तेदारी में जाना था। उन्होंने अलमारी खोली तो जेवर और नकदी गायब थी। करीब 60 से 70 तोला सोना और करीब दस लाख रुपये की नकदी गायब थी। इस मामले में पुलिस ने कपूर कंपनी रेलवे क्वार्टर में रहने वाली शीतल, उसके पति हरीश और उससे सोने के जेवर खरीदने वाले कटघर के पीतल नगरी निवासी सराफ विनीत रस्तोगी उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में शीतल ने पुलिस को बताया कि कारोबारी के परिवार के सभी सदस्य उस पर विश्वास करते थे और चाबी भी उसे दे देते थे। कारोबारी के घर में जेवर और नकदी देखकर उसने मन में लालच आ गया। करीब एक साल से वह धीरे-धीरे जेवर और नकदी चोरी करने लगी थी।  

इन जेवरों को उसने अपने पति की मदद से सराफ विनीत रस्तोगी उर्फ बंटी को बेच देते थे। इस रकम से उन्होंने बंगला गांव में अपना मकान भी बनवा लिया है। जुहेब यार खान ने बताया कि चोरी की घटना में नौकरानी के शामिल होने पर वह अचंभित हैं। परिवार के सदस्य नौकरानी पर भरोसा करते थे।


उन्होंने बताया कि वह किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़े हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह के मुताबिक आरोपी शीतल, हरीश और सराफ की संपत्ति की जांच की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed