फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Iqrar marries Hindu girl posing as Raj, everyone soul shivers on hearing this

मुरादाबाद में दरिंदगी: राज बनकर इकरार ने की हिंदू युवती से शादी, फिर दी ऐसी यातनाएं... सुनते ही कांप गई रूह

Wed, 26 Feb 2025 12:15 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:15 PM IST
सार

मझोला थाना क्षेत्र की महिला ने इकरार पर हिंदू बनकर शादी करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने तीन बार गर्भपात कराया। मारपीट की और मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Iqrar marries Hindu girl posing as Raj, everyone soul shivers on hearing this
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने भोजपुर के पीपलसाना निवासी इकरार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि आरोपी ने राज बनकर उससे शादी की और फिर तरह-तरह की यातनाएं दीं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भोजपुर के पीपलसाना निवासी इकरार ने उससे दोस्ती कर ली थी।

विज्ञापन


आरोपी ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम राज बताया और 28 फरवरी 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के दो साल बाद उसे पता चला कि राज का असली नाम इकरार है और वह मुस्लिम है। पीड़िता ने इसकी शिकायत की तो आरोपी उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसने तीन बार गर्भपात भी करा दिया। साथ ही मारपीट की। साथ ही मायके से पांच लाख रुपये लाने की मांग शुरू कर दी।बाद में पीड़िता को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। राज उर्फ इकरार, उसकी पहली पत्नी अफसाना, इसरार, राजा उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि अब आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और उसके बदले में एक लाख रुपये और पीपलसाना में 100 गज का प्लाॅट देने को कह रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दहेज में प्लॉट न मिलने पर पति ने महिला को दिया तीन तलाक
 कटघर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी दस माह पहले हुई थी।

पति और ससुराल वाले दहेज में कार, प्लाॅट और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया। आरोप है कि ननदोई ने उसके साथ छेड़खनी की। विरोध करने पर पति, सास, ससुर, जेठ, देवर, ननद, ननदोई ने मिलकर मारपीट कर घर से निकाल दिया।

आरोप है कि जान से मारने की भी कोशिश की। पति ने तीन तलाक दे दिया। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed