फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Inspector stumbles and falls while on patrol in Bilari, dies of heart attack

Moradabad: बिलारी में गश्त पर दराेगा लड़खड़ाकर गिरे, सिपाहियों ने पहुंचाया अस्पताल, हार्ट अटैक से मौत

Tue, 09 Apr 2024 05:47 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Apr 2024 05:47 PM IST
सार

बिलारी चौकी प्रभारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह क्षेत्र के एक गांव में जांच करने के लिए गए थे। उन्हें साथ गए सिपाहियों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन बचाया नहीं जा सका। 

विज्ञापन
Moradabad: Inspector stumbles and falls while on patrol in Bilari, dies of heart attack
बिलारी में हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले दरोगा और गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलारी थाने में तैनात दरोगा मतीन अहमद (47) को खाबरी अव्वल गांव में दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मेरठ जनपद के कस्बा फलावदा के मूल निवासी मतीन अहमद 1998 में यूपी पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए।

विज्ञापन


वर्ष 2013 में विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के दौरान वह दरोगा बन गए। बीते कई वर्षों से उनकी तैनाती मुरादाबाद जनपद के अलग अलग थानों में रही। एक मार्च 2024 को थाना नागफनी से उनका तबादला बिलारी हो गया था। मंगलवार सुबह दस बजे थाना प्रभारी अपने हल्के के खाबरी अव्वल गांव में दो पक्षों में हुए विवाद की जांच करने पहुंचे थे। 
विज्ञापन


दरोगा के साथ विभागीय चालक संजय सिंह के अलावा सिपाही सचिन सैनी और नितिन कुमार भी गए थे। जैसे ही वह गाड़ी से उतरकर खाबरी अव्वल गांव में एक गली से गुजर रहे थे। तभी अचानक वह लड़खड़ा कर गिर गए और बेहोश हो गए। साथी सिपाहियों ने दरोगा को संभाला और तत्काल उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में चिकित्सक ने देखते ही दरोगा को मृत घोषित कर दिया। दरोगा क हार्ट अटैक से मौत हो जाने की खबर पर थाना प्रभारी आरपी सिंह, निरीक्षक अपराध राजेश यादव समेत अनेक दरोगा और सिपाही सीएचसी पहुंच गए।

दरोगा का परिवार मुरादाबाद रह रहा है। पुलिस की सूचना पर मृतक दरोगा की पत्नी और अन्य रिश्तेदार भी बिलारी के सरकारी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दरोगा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पत्नी और चारों बच्चे रो रोकर बेहाल

दरोगा मतीन अहमद की पत्नी फौजिया उर्फ रुकैया, बेटी सिदरा (13) और नमरा (11), बेटा यासिर (9) वर्ष और शोएब (3)  रो रोकर बेहाल हो गए। कुछ समय से दरोगा की पत्नी और बच्चे मुरादाबाद में किराये के मकान में रह रहे हैं। 



बिलारी पुलिस ने दरोगा की पत्नी को यह खबर दी थी कि मतीन अहमद की अचानक तबियत बिगड़ गई है और उनका बिलारी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पत्नी और बच्चे जब सीएचसी पहुंचे तब और असलियत का पता चला तब बेहाल हो गए।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed