फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Idgah ground cleared by police CAA NRC protest ends up

मुरादाबाद: खाली करवाया गया ईदगाह मैदान, नागरिकता कानून के विरोध में चल रहा था धरना

Tue, 24 Mar 2020 01:18 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 24 Mar 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Moradabad Idgah ground cleared by police CAA NRC protest ends up
खाली हुआ ईदगाह मैदान - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। इसके तहत किसी को भी बिना आवश्यक काम के घरों से बाहर निकलने या घूमने फिरने की अनुमति नहीं है। मुरादाबाद भी उन्हीं जिलों में शामिल है जहां लॉकडाउन घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


ऐसे में मुरादाबाद के ईदगाह मैदान में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन को खत्म करवा दिया गया है। मंगलवार सुबह पुलिस ने ईदगाह मैदान के धरनास्थल को खाली करवा कर प्रदर्शन खत्म कराया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले दिल्ली के शाहीन बाग और अलीगढ़ के शाहजमाल में चल रहे धरना प्रदर्शन को भी खत्म कराया गया। रामपुर के डीएम ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अग्रिम आदेशों तक जनपद रामपुर में लॉक डाउन घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में परिवार के साथ ही रहें और बाहर न जायें। उनके अलावा डीएम मुरादाबाद ने भी ट्वीट किया है कि लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों के अतिरिक्त यदि कोई घर से बाहर निकालता है या भीड़ लगाता है तो किसी भी वजह से किसी प्रकार की शिकायत का हकदार नहीं होगा। इसलिए प्रशासन को सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed