{"_id":"64abae36b47d76a767055a83","slug":"moradabad-husband-gave-triple-talaq-for-led-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: एलईडी के लिए पति ने दे दिया तीन तलाक, मामला सुनकर हर काई हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: एलईडी के लिए पति ने दे दिया तीन तलाक, मामला सुनकर हर काई हैरान
Mon, 10 Jul 2023 12:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:37 PM IST
सार
कटघर थाना क्षेत्र का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज के लोगों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक छोटी सी मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोपी पति और उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
निकाह
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कटघर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक लाख रुपये की एलईडी शादी में नहीं मिलने पर पत्नी को तीन तलाक देकर कर रिश्ता खत्म कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पति और उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि पांच नवंबर 2022 को उसकी शादी कटघर क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश थे। जिसे लेकर आए दिन महिला को ताने दिए जाने लगे। पति और ससुराल वाले एक लाख रुपये की कीमत की एलईडी और पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक दिन वह कमरे मे अकेली थी। तब देवर आ गया और उसने छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। छह जुलाई को पति बाहर गया था। रात करीब दस बजे देवर दोबारा कमरे में घुस आया।
विज्ञापन
आरोपी ने महिला के साथ फिर से छेड़खानी की। किसी तरह पी़ड़िता ने अपनी जान बचाई। अगले दिन पति के आने पर उसने आपबीती सुनाई लेकिन देवर को कुछ नहीं किया। उलटा महिला को ही बुरा भला कहा गया। आरोप है कि आरोपी पति, सास, तीन ननद, ससुर, दो देवर ने मिलकर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कटघर थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी पति समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।