फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband gave triple talaq for LED

मुरादाबाद: एलईडी के लिए पति ने दे दिया तीन तलाक, मामला सुनकर हर काई हैरान

Mon, 10 Jul 2023 12:37 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 10 Jul 2023 12:37 PM IST
सार

कटघर थाना क्षेत्र का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समाज के लोगों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक छोटी सी मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोपी पति और उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: Husband gave triple talaq for LED
निकाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

कटघर थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक लाख रुपये की  एलईडी शादी में नहीं मिलने पर पत्नी को तीन तलाक देकर कर रिश्ता खत्म कर लिया। पुलिस ने इस मामले में पति और उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि पांच नवंबर 2022 को उसकी शादी कटघर क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से पति और ससुराल वाले नाखुश थे। जिसे लेकर आए दिन महिला को ताने दिए जाने लगे। पति और ससुराल वाले एक लाख रुपये की कीमत की एलईडी और पांच लाख रुपये की मांग की। 
विज्ञापन


महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक दिन वह कमरे मे अकेली थी। तब देवर आ गया और उसने छेड़खानी की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। छह जुलाई को पति बाहर गया था। रात करीब दस बजे देवर दोबारा कमरे में घुस आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने महिला के साथ फिर से छेड़खानी की। किसी तरह पी़ड़िता ने अपनी जान बचाई। अगले दिन पति के आने पर उसने आपबीती सुनाई लेकिन देवर को कुछ नहीं किया। उलटा महिला को ही बुरा भला कहा गया। आरोप है कि आरोपी पति, सास, तीन ननद, ससुर, दो देवर ने मिलकर महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। कटघर थाना प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि आरोपी पति समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed