{"_id":"62443e588eb1b82bbd3ffd5e","slug":"moradabad-head-constable-died-of-heart-attack-in-ptc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: पीटीसी में हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: पीटीसी में हार्ट अटैक से हेड कांस्टेबल की मौत
Wed, 30 Mar 2022 04:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 30 Mar 2022 04:58 PM IST
सार
कर्मचारी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के पीटीसी में बुधवार को 56 वर्षीय हेड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 56 वर्षीय सौदान सिंह मूलरूप से हाथरस के सिकन्दरा राऊ निवासी थे। यहां पीटीसी में हेड कांस्टेबल की ट्रेनिंग में भाग लेने आए थे। बुधवार सुबह वह टॉयलेट गए थे। काफी देर बाद भी टॉयलेट से बाहर नहीं निकले, तब कर्मचारियों ने मौके पर जाकर देखा तो हेड कांस्टेबल बेहोशी की हालत पड़े थे। जिससे पीटीसी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
कर्मचारी उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने पोस्टमार्टम में हार्ट अटैक से मौत होना बताया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन