{"_id":"6771b6eb0e9051813602b9b5","slug":"moradabad-got-third-place-in-taekwondo-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-553038-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद को तीसरा स्थान
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल ताइक्वांडो संघ की ओर से रविवार को आयोजित एक दिवसीय अंतरजनपदीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मुरादाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चंदौसी के ग्लोबल हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में मुरादाबाद के 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें से दस खिलाड़ियों ने स्वर्ण और पांच-पांच खिलाड़ियों ने रजत व कांस्य पदक अपने नाम किया।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव शाहवेज अली के अनुसार प्रतियोगिता में अक्षय वाजपेयी, अभिनव, विभु राज, निलय चौधरी और अभियांश ने सब जूनियर, आदित्य सिंह और खुशी वर्मा ने जूनियर वर्ग एवं वैभव सक्सेना, अमित सैनी व निखिल कुमार ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
वहीं, विराज कपूर व वासु भाटिया ने सब जूनियर वर्ग, दानिश अहमद, पार्थ और ओम प्रजापति ने जूनियर वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा विवान शर्मा ने सब जूनियर, भविष्य कुमार, प्रतिभा वाजपेयी व आदुषी धीमान ने जूनियर वर्ग में कांस्य पदक जीता। मुख्य अतिथि नूतन चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में काम्या सैनी, यशोदा थापा, हाकिमिन हसीब, रायन सागर और रोहित कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुरादाबाद टीम के कोच शाहवेज अली और केशव थापा के मुताबिक प्रतियोगिता में कुल 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।