फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Goons looted 15 thousand rupees by vandalizing a dairy, chaos in Ekta Colony

Moradabad Crime News: दंबगों ने डेयरी में तोड़फोड़ कर 15 हजार लूटे, एकता कालोनी में अफरा-तफरी

Mon, 17 Feb 2025 11:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Feb 2025 11:20 AM IST
सार

एकता कॉलोनी स्थित डेयरी में कुछ दबंगों ने ग्राहक से मारपीट की। विरोध करने पर डेयरी में तोड़फोड़ कर 15 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Moradabad: Goons looted 15 thousand rupees by vandalizing a dairy, chaos in Ekta Colony
घटना के जानकारी देते पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

दबंगों ने एकता कॉलोनी स्थित डेयरी में रविवार की शाम एक ग्राहक के साथ मारपीट की। आरोप है कि डेयरी संचालक ने विरोध किया तो हमलावरों ने डेयरी में जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही डेयरी में रखे करीब 15 हजार रुपये और सोने की चेन लूटकर भाग गए। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


मझोला पुलिस मामले की जांच कर रही है। एकता कॉलोनी गली नंबर 3 निवासी राहुल सिंह ने बताया कि घर के नजदीक ही उनकी डेयरी है। रविवार की शाम नशे में धुत कॉलोनी का ही रहने वाला एक व्यक्ति बाइक लेकर उसके घर के सामने गिर गया। उसके पिता सतवीर सिंह ने बाइक सवार को उठा दिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद वह डेयरी में बैठे हुए ग्राहक रमेश पाल के साथ हाथापाई करने लगा। डेयरी संचालक राहुल ने रमेश पाल को अपने कमरे में छिपा दिया। इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति अपने परिवार के आधा दर्जन युवकों के साथ डेयरी पर आ धमका और दबंगों ने दरवाजा तोड़कर रमेश पाल की पिटाई शुरू कर दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डेयरी संचालक ने विरोध किया तो डेयरी में तोड़फोड़ की। आरोप लगाया कि हमलावर गल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपये और चेन लूट कर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटना के बारे में पूछताछ की।

राहुल ने पुलिस को बताया कि हमलावर उसकी कॉलोनी के रहने वाले हैं। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जमीन के विवाद में घर में घुसकर हमला, छह पर केस
जमीन के विवाद में कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला में घर में घुसकर एक परिवार पर हमला बोल दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र समेत छह नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कटघर थाना क्षेत्र के पंडित नगला निवासी मासूम ने कटघर थाने की पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ फरवरी को उसका भाई तस्लीमा इंटर कॉलेज के पास से गुजर रहा था।

इसी दौरान कासिम, वारिस, शाकिर, नौमान, दानिश और अमान उर्फ विक्की ने उसे घेर लिया। मासूम का आरोप है कि आरोपियों ने जमीन के विवाद में उसके भाई के साथ मारपीट की। उसका भाई अपनी जान बचाकर घर में घुस गया। इसके बाद आरोपी लाठी-डंडे और हथियार लेकर उसके घर में घुस आए।

आरोपियों ने मासूम और उसके भतीजे अनस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से परिवार में चीखपुकार मची तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। आरोप है कि हमलावर पहले भी जमीन के विवाद में दो बार परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट कर चुके हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed