फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad get a new mayor today

मुरादाबाद को आज मिलेगा नया मेयर

Fri, 05 Aug 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 05 Aug 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
Moradabad get a new mayor today
मेयर उप चुनाव - फोटो : demo
महापौर उपचुनाव में बुधवार को 487 ईवीएम में कैद हो चुका प्रत्याशियों का मुकद्दर आज बाहर आएगा। शहर को आज दोपहर बारह बजे तक नया मेयर मिल जाएगा। मंडी समिति में सुबह आठ बजे कड़े इंतजामों के बीच मतगणना शुरू होगी। दोपहर बारह बजे तक नतीजे आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


महापौर उपचुनाव में भाजपा के विनोद अग्रवाल, सपा के राजकुमार प्रजापति, कांग्रेस के एडवोकेट आनंद मोहन गुप्ता और नौ निर्दलीयों समेत कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। डीएम जुहैर बिन सगीर ने बताया कि मंडी समिति स्थित मतगणना स्थल में सुबह आठ बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारियों को सुबह सात बजे से पहले ही मतगणना स्थल पर पहुंच जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


काउंटिंग के लिए कुल 14 टेबल बनाई गई हैं। 35 राउंड में 487 ईवीएम में कैद हुए वोटों की गिनती होनी है। ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी हैं, स्ट्रांग रूम का ताला सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में ही खोला जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर 11 मजिस्ट्रेट के साथ ही भारी तादाद में फोर्स तैनात किया गया है। मतगणना स्थल पर फोन, कैलकुलेटर, पेन, कागज आदि सामान ले जाने पर पाबंदी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोग को दी जाएगी पल - पल की जानकारी
मुरादाबाद। जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग को पल - पल की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए चार कंप्यूटर मतगणना स्थल पर लगाए गए हैं। इसके अलावा फोन के जरिए भी आयोग को अपडेट किया जाएगा।



जुलूस निकालने पर होगी पाबंदी
मुरादाबाद। डीएम ने बताया कि जीतने वाले प्रत्याशी के विजय जुलूस निकालने पर सख्त पाबंदी होगी। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जीता हुआ प्रत्याशी अपना प्रमाण पत्र लेने के बाद पुलिस सुरक्षा में मतगणना स्थल से घर तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed