फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Friends called and took Rashid away, strangled him to death, revealed in the report

Moradabad: दोस्त बुलाकर ले गए... फिर पिलाई शराब, गला घोंटकर राशिद को मार डाला, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Sun, 07 Sep 2025 05:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Sep 2025 05:44 PM IST
सार

Moradabad Crime News: डिलारी के सरकड़ा गांव में राशिद (26) की गला घोंटकर हत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसे बुलाकर ले गए। उन्होंने शराब पिलाई और मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर पिटाई के बाद हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Friends called and took Rashid away, strangled him to death, revealed in the report
जान गंवाने वाला राशिद - फोटो : संवाद

विस्तार

डिलारी थानाक्षेत्र के सरकड़ा गांव में कारपेंटर राशिद (26) की गला घोंटकर हत्या की गई थी। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा जबकि मृतक के भाई का कहना है कि वह थाने में तहरीर दे चुका है बावजूद इसके केस दर्ज नहीं गया है।

विज्ञापन


डिलारी क्षेत्र के सरकड़ा विश्नोई निवासी आजम ने बताया कि उसके भाई राशिद को शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव में रहने वाले उसके दोस्त उसे अपने साथ बुलाकर ले गए। आजम का आरोप है कि आरोपी उसे पड़ोसी गांव ले गए और मो. राशिद को शराब पिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद घर लोग आ गए थे। इसके बाद आरोपियों ने मो. राशिद पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की थी। इसके बाद उसकी हत्या करने के बाद आरोपी भाग गए थे। शनिवार को डिलारी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। डिलारी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

यह था मामला 

डिलारी क्षेत्र के सरकड़ा गांव में शुक्रवार की दोपहर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर कारपेंटर मो.राशिद (26) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई आजम का आरोप है कि गांव के ही सात लोग उसे घर से बुलाकर ले गए और पहले पड़ोसी गांव में उसे शराब पिलाई।



इसके बाद उसकी हत्या कर शव चारपाई पर छोड़कर भाग गए। डिलारी क्षेत्र के सरकड़ा विश्नोई निवासी आजम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसका भाई मो. राशिद कारपेंटर था। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे गांव में रहने वाले उसके दोस्त उसे अपने साथ बुलाकर ले गए।

आजम का आरोप है कि आरोपी उसे पड़ोसी गांव ले गए और मो. राशिद को शराब पिलाई। इसके बाद घर लोग आ गए। इसके बाद आरोपियों ने मो.राशिद पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की। आजम का कहना है कि मो. राशिद इन्हें बताता रहा है कि उसने मोबाइल चोरी नहीं की है लेकिन हत्यारोपी नहीं माने। इन्होंने मो. राशिद की पिटाई की और उसका मानसिक उत्पीड़न भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed