फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Forced conversion of a Hindu girl, Nazim made a video by intimidating her, now police in action

Moradabad: हिंदू युवती का जबरन धर्मांतरण, नाजिम ने डराकर बनवाया वीडियो... फिर करवाया वायरल, अब एक्शन में पुलिस

Tue, 15 Jul 2025 06:33 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी
संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 15 Jul 2025 06:33 PM IST
सार

डिलारी क्षेत्र से लापता हिंदू युवती पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया। इसके साथ ही उसको ले जाने के आरोपी नाजिम को हिरासत में ले लिया गया है। छात्रा ने बयान में कहा कि आरोपी ने उसे धमकी देकर वीडियो तैयार करवाया था। युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Forced conversion of a Hindu girl, Nazim made a video by intimidating her, now police in action
डिलारी का छात्रा प्रकरण - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली में आरोपी नाजिम के चंगुल से बचाई गई युवती के सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस बयानों का अवलोकन करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। मुस्तफापुर बढेरा निवासी नाजिम हिंदू युवती को बहलाकर अगवा कर दिल्ली ले गया था।

विज्ञापन


नाजिम पर आरोप है कि उसने युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया है। आरोपी ने युवती का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें युवती बोल रही है कि वह मर्जी से गई और उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है। घटना की जानकारी होनेपर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने पीड़िता को दिल्ली से बरामद कर लिया था और आरोपी को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने सोमवार को युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जहां उसने बताया कि आरोपी ने उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया व उसे डराकर वीडियो वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने युवती को पूरी परिजनों के सुपुर्द कर दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा दिए गए हैं। पीड़िता के बयानों का अवलोकन किया जा रहा है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं: हिंदू छात्रा का धर्म परिवर्तन: नाजिम ने वायरल किया युवती का वीडियो, दिल्ली से गिरफ्तार; मुरादाबाद का है मामला

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताई जिहादी साजिश
बजरंग दल के नेताओं का कहना है कि यह मामला कोई साधारण प्रेम प्रसंग नहीं है बल्कि योजनाबद्ध जिहादी साजिश है। जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को तोड़ना और बेटियों को निशाना बनाना है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है इस प्रकार के लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

इस घटना के सामने आने के बाद इस पूरे मामले पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने विरोध जताया था। संगठनों ने थाने पर प्रदर्शन करते हुए आरोपी नाजिम पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed