फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad first in rolle ball

बालक वर्ग में लखनऊ, रायबरेली को हराकर मुरादाबाद आगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
moradabad first in rolle ball
मुरादाबाद। प्रदेश स्तरीय रोलबॉल प्रतियोगिता में मुरादाबाद का जलवा कायम है। दूसरे दिन बालक वर्ग में लखनऊ और रायबरेली को हराकर मुरादाबाद आगे रहा। पहला मैच अंडर-11 बालिका वर्ग में मुरादाबाद और लखनऊ के बीच ड्रा हुआ। दूसरे मैच में लखनऊ ने आगरा को 3-2 से हराया। तीसरे मैच वाराणसी ने गाजियाबाद को 5-0 से हराया। चौथे मैच में मुरादाबाद को आगरा से 2-1 से हार मिली।
विज्ञापन

अंडर-11 बालक वर्ग में वाराणसी ने बहराइच को 2-1 से हराया। आगरा ने गौतमबुद्ध नगर को 8-1 से हराया। फतेहपुरा औरअमरोहा के बीच मैच 2-2 से टाई हुआ। गाजियाबाद ने प्रयागराज को 1-0 से हराया। मेरठ ने प्रयागराज को 2-1 से हराया। मुरादाबाद ने लखनऊ को 7-1 से हराया। वाराणसी ने फतेहपुर को 4-1 से हराया। अमरोहा और प्रयागराज की बीच बराबर का स्कोर रहा।
विज्ञापन

अंडर-17 बालिका वर्ग में पहला मैच मेरठ और लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। दूसरे मैच में मुरादाबाद ने वाराणसी को 2-0 से हराया। तीसरे मैच में गाजियाबाद ने मेरठ को 3-1 से हराया। चौथे मैच में मुरादाबाद को आगरा से 5-2 से हार का सामना करना पड़ा। पांचवे मैच में लखनऊ ने गौतमबुद्धनगर को 6-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 बालक वर्ग में पहला मैच में मुरादाबाद ने रायबरेली को 15-0 से हराया। दूसरे मैच में आगरा ने मेरठ को 7-2 से हराया। तीसरे मैच में लखनऊ ने संभल को 16-0 से हराया। चौथे मैच में मेरठ ने गौतमबुद्धनगर को 3-1 से हराया। पांचवे मैच में वाराणसी ने संभल को 3-0 से हराया।

प्रतियोगिता के दौरान आरएसडी अकादमी के निदेशक डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जी कुमार, डॉ. गौरव कुमार, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नीरज मित्तल, जिला ओलंपिक संघ के सचिव अजय पाठक, रोलबॉल संघ के जिला सचिव शाहवेज अली आदि मौजूद रहे। रोलबॉल संघ के सचिव ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 जनपदों के करीब 400 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed