फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Firm worker dies...family members protest, six injured in collision ambulance and pickup

मुरादाबाद में हादसे: फर्मकर्मी की मौत...परिजनों ने किया प्रदर्शन, एंबुलेंस और पिकअप की टक्कर में छह घायल

Mon, 29 Jul 2024 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 11:34 AM IST
सार

मुरादाबाद में दो बाइकों की टक्कर में एक फर्म कर्मी की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने प्रदर्शन किया। दूसरे हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।  

विज्ञापन
Moradabad: Firm worker dies...family members protest, six injured in collision ambulance and pickup
घटनास्थल पर पड़ी बाइक (File) - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली रोड स्थित टीएमयू के पास दो बाइकों की टक्कर के दौरान एक एक्सपोर्ट फर्म का कर्मचारी घायल हो गया था। दिल्ली में उपचार के दौरान शनिवार देर शाम उसकी मौत हो गई। रविवार को परिजनों ने फर्म के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची मझोला पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया।  मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार बुद्धविहार निवासी सचिन दिल्ली रोड लोधीपुर सीएनजी पंप के नजदीक एक एक्सपोर्ट फर्म में नौकरी करता था।
विज्ञापन


अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर नारायण निवासी सचिन के साले बिजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 जुलाई की रात करीब 11 बजे ड्यूटी से वापस घर लौटते समय दिल्ली रोड पर हाईवे पर पाकबड़ा थाना क्षेत्र में टीएमयू के पास गलत दिशा से आए बाइक सवार ने सचिन की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल सचिन को दिल्ली में भर्ती कराया गया, लेकिन शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पाकबड़ा पुलिस ने बिजेंद्र की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वहीं मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी रविवार को परिवार के लोग सचिन का शव लेकर एक्सपोर्ट फर्म के गेट पर पहुंच गए और  मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि, पुलिस के समझाने पर परिजन चले गए। सचिन की मौत से पत्नी, बच्चों और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एंबुलेंस और पिकअप की टक्कर, छह घायल

मुरादाबाद-रामपुर बाईपास पर गिन्नौर दी माफी गांव के नजदीक एंबुलेंस और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत होने हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने वाहन हटवाकर यातायात सामान्य कराया और पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया।

अमरोहा जिले के किशनगढ़ निवासी उदय अपनी पत्नी राममूर्ति, रिश्तेदार सचिन और प्रमोद के साथ अपनी तीन माह की बच्ची को एंबुलेंस से बरेली अस्पताल में इलाज कराने गए थे। रविवार की दोपहर एक बजे के रेली से लौटते हुए मझोला थाना क्षेत्र के गिन्नौर दी माफी गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे।

इसी समय दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से एंबुलेंस में टक्कर मार दी। दोनों वाहनों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही मझोला और पाकबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।

एंबुलेंस में सवार चालक पवन निवासी जय ओम नगर पुराना रोडवेज अमरोहा की टांग टूट गई। इसके अलावा उदय, राममूर्ति, सचिन और प्रमोद व तीन माह की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया।



इस दौरान बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पिकअप चालक संदीप निवासी राजा की मुड़िया बिलारी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed