फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Firing on BJP leader, case registered against four including SP worker, rivalry was going on

Moradabad: भाजपा नेता पर फायरिंग, सपा कार्यकर्ता समेत चार पर केस दर्ज, लंबे समय से चल रही थी रंजिश

Tue, 16 Apr 2024 03:03 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डिलारी (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 03:03 PM IST
सार

रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष पर पुलिस को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें उसने मारपीट कर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Firing on BJP leader, case registered against four including SP worker, rivalry was going on
मुरादाबाद में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस पीआरओ

विस्तार

भोजपुर थाना क्षेत्र के वसावनपुर गांव की प्रधान जुल खातून के पति एवं भाजपा नेता रिजवान ने जिला पंचायत सदस्य अंबर सईद चौधरी के पति अमानउल्ला चौधरी समेत चार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अमानउल्ला चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फिजाउल्ला चौधरी के छोटे भाई हैं।

विज्ञापन


रिजवान ने आरोप लगाया है कि उनकी गाड़ी रोक कर उस पर फायरिंग की है। वसावनपुर निवासी रिजवान ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह वह अपनी कार से गुलड़िया माफी गांव अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उनके साथ गुलाम मोहम्मद, ड्राइवर आस मोहम्मद भी साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


जैसे ही उनकी कार डिलारी के तगाला गांव के पहले बाग के सामने पहुंची, इसी दौरान मानपुर साबित निवासी अमान उल्लाचौधरी और तीन अन्य साथियों की मदद से कार से उतरवा कर गाली-गलौज शुरू कर दी। सभी ने उनके साथ मारपीट की। साथियों से कहा यह बहुत नेता बनता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इसका काम तमाम कर दो। आरोप है कि अमानउल्ला ने अंटी से तमंचा निकाल लिया और फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर फरार हो गए। मारपीट में रिजवान चोटें आई हैं।

उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य  सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दोनों के बीच चल रही चुनावी रंजिश

अमानउल्ला चौधरी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी अंबर सईद चौधरी जिला पंचायत सदस्य हैं। अंबर सईद चौधरी के सामने रिजवान ने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था।  इस चुनाव में रिजवान हार गए थे।

रिजवान की पत्नी गांव की प्रधान हैं। इसके अलावा रिजवान भाजपा नेता हैं। लोकसभा चुनाव में फिर दोनों पक्ष अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रहे हैं। इसे लेकर आए दिन दोनों के बीच विवाद होता रहता है।



मेरे खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है। जिस वक्त की घटना दिखाई है, उस वक्त मैं मुरादाबाद स्थित जीआईसी में सपा के कार्यक्रम में मौजूद था। मैं सपा में प्रदेश सचिव हूं। मेरा परिवार 50 साल से क्षेत्र में राजनीति कर रहा है। सपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहा हूं। इससे बौखलाकर एक जनप्रतिनिधि ने भाजपाइयों से मिलकर मेरे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।  - अमानउल्ला चौधरी, सपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed