{"_id":"65395516dc450416de0a593c","slug":"moradabad-fire-broke-out-in-export-firm-due-to-short-circuit-processing-machine-got-burnt-and-destroyed-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शॉर्ट सर्किट से निर्यात फर्म में लगी आग, प्रोसेसिंग मशीन जलकर हुई नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शॉर्ट सर्किट से निर्यात फर्म में लगी आग, प्रोसेसिंग मशीन जलकर हुई नष्ट
Thu, 26 Oct 2023 07:39 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 07:39 AM IST
सार
दिल्ली रोड स्थित ग्लोब मेटल एंड ग्लास एक्सपोर्ट फर्म में अचानक आग लग गई। ट्रक चालक ने इसकी जानकारी फैक्टरी के कर्मचारियों को दी। इसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने का प्रयास करते।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दिल्ली रोड स्थित निर्यात फर्म में बुधवार को तड़के आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को काबू में किया। फिर भी आग से प्रोसेसिंग मशीन और विदेश भेजने के लिए रखे गए अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
हादसे का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दिल्ली रोड स्थित ग्लोब मेटल एंड ग्लास एक्सपोर्ट फर्म में बुधवार की सुबह आग लग गई लेकिन किसी को पता नहीं था। इस बीच लकड़ी से भरा ट्रक लेकर चालक फैक्टरी के बाहर पहुंचा। धुआं देखकर उसे संदेह हुआ।
विज्ञापन
चालक ने घटना से फैक्टरी के कर्मचारियों को अवगत कराया। आग लगने की जानकारी मिलने पर फैक्टरी के मालिक सुनील पुगला भी अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच कर्मचारियों ने अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले फैक्टरी में 22 लाख कीमत की प्रोसेसिंग मशीन लगाई थी। आग से मशीन जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा जहाज से भेजने के लिए तैयार माल काफी मात्रा में रखा था। वे भी आग की भेंट चढ़ गए।
कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को काबू में कर लिया है। फैक्टरी मालिक का अनुमान है कि आग से करीब 80 लाख की क्षति हुई है।