फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fight in Bhagatpur, 12 accused arrested, report filed against 19

Moradabad: भगतपुर में दो समुदायों के बीच भिड़ंत, 12 आरोपी गिरफ्तार, 19 के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट

Tue, 18 Jun 2024 06:48 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भगतपुर (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, भगतपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 06:48 PM IST
सार

भगतपुर के उदमावाला में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव हो गया। हंगामा मचने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों के 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Fight in Bhagatpur, 12 accused arrested, report filed against 19
भगतपुर की हिरासत में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

भगतपुर के गांव उदमावाला में गैस भट्टी के लीकेज होने पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मारपीट और पथराव भी हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर एसपी देहात और सीओ भी मौके पर पहुंचे। मामले में पुलिस ने 13 नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


वहीं 12 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव उदमावाला निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गांव में ही टेंट की दुकान है। सोमवार को गांव उदमावाला निवासी इलियास उसकी दुकान से गैस की भट्टी किराए पर लेकर गया था।
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 7:30 बजे इलियास कुछ लोगों के साथ उसकी दुकान पर वापस आया और गैस भट्टी के लीकेज होने की बात कहने लगा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र ने बताया कि शोर सुन उसकी दुकान पर काम करने व उसके कुछ साथी भी मौके पर पहुंचे और उसे बचाने लगे। आरोपियों ने उसे और उसके पक्ष के लोगों को लोहे के पाइप व लाठी-डंडों से जमकर पीटा। आरोप है कि आरोपियों ने पथराव भी किया।

मारपीट में जयपाल, कलावती और महेंद्र घायल हो गए। सूचना पर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महेंद्र की तहरीर पर आरोपी इलियास, भूरा, इरफान, अरमान, मोहम्मद इबदेशाम, फकीरा, महफूज, मुस्लिम, राशीद, मुनाजिर, अनस, नदीम, वसीम और करीब छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


वहीं दो समुदाय के बीच मारपीट होने की सूचना पर एसपी देहात और सीओ भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed