फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fight for supremacy again in Katghar... Stone pelting and firing, shopkeeper shot

Moradabad: कटघर में फिर वर्चस्व की लड़ाई.... पथराव और फायरिंग, दुकानदार को मारी गोली, दो अन्य युवक भी घायल

Fri, 31 Oct 2025 12:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 12:05 PM IST
सार

कटघर में वर्चस्व की जंग को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। बीच बचाव करने पहुंचे दुकानदार को गोली मार दी गई। पुलिस ने इस मामले में तीन केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Fight for supremacy again in Katghar... Stone pelting and firing, shopkeeper shot
गोली लगने से घायल युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

कटघर के भदौड़ा में फिर वर्चस्व की जंग में दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई जिसमें बीच बचाव करने आए दुकानदार राजेंद्र उर्फ राजू गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो अन्य युवक वासु और अनु भी घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। कटघर के दस सराय दुर्गेश नगर भदौड़ा में करीब एक माह पहले हिस्ट्रीशीटर कमल चौहान की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड को अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दूसरे हिस्ट्रीशीटर ने अंजाम दिया था।
विज्ञापन


इसके इसी क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या की गई फिर भाजपा नेता के भतीजे को मौत के घाट उतार दिया गया। बुधवार की रात वर्चस्व की जंग में फिर दो पक्ष भिड़ गए। भदौड़ा निवासी वासु शर्मा और राहुल सागर रंजिश चल रही थी। बुधवार रात करीब नौ बजे दोनों फिर से आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के पक्षों में अन्य लोग भी शामिल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वासु मौके से भागकर घर में घुस गया। वासु का आरोप है कि 12 से 15 लोग दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस गए और मारपीट की। इस दौरान दोनों पक्ष में जमकर पथराव हुआ।

इस दौरान लोग मारपीट करते हुए डबल फाटक भदौड़ा में परचून की दुकान चलाने वाले राजेंद्र उर्फ राजू के घर तक पहुंच गए। शोर शराबा होने पर राजेंद्र अपने घर से बाहर आए तो वह वह लोगों को समझाकर मामला शांत कराने लगे। इसी दौरान राजू को किसी ने गोली मार दी।

इसके बाद दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।  इस घटना में दो अन्य युवक घायल हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपी हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने इनके खिलाफ दर्ज किया केस
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायल राजेंद्र उर्फ राजू के भाई बिजेंद्र की तहरीर पर आरोपी विश्वास उर्फ ऋषभ वाल्मीकि, अभिमन्यु उर्फ ननिया, राहुल सागर उर्फ आलू, कार्तिक वाल्मीकि, लक्की व तुषार समेत सात नामजद और 5-6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा दूसरा केस वासू की पत्नी और तीसरा केस दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed