फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fed up with blackmailing, student jumps from the roof, police arrests the accused

मेरी जिंदगी तबाह कर दी: ब्लैकमेलिंग से तंग आ छत से कूदी छात्रा, गंभीर हालत में भर्ती, पुलिस ने की यह कार्रवाई

Fri, 31 Jan 2025 04:35 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

युवक के लगातार ब्लैकमेल करने से तंग आकर छात्रा ने छत से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Moradabad: Fed up with blackmailing, student jumps from the roof, police arrests the accused
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : AI Generated

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक माह से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। इससे तंग आकर छात्रा मंगलवार की दोपहर मकान की दूसरी मंजिल कूद गई थी। उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


मझोला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। 28 दिसंबर की सुबह वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर निवासी चेतन नाम का युवक रास्ते में मिल गया।
विज्ञापन


आरोपी ने छात्रा से कहा कि उसकी बहन उसे बुला रही है। झांसे में आकर छात्रा आरोपी के घर चली गई। सुबह नौ से लेकर दोपहर दो बजे तक आरोपी ने छात्रा को घर में कैद कर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। वीडियो के जरिये आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपी ने छात्रा पर दबाव बनाते हुए घर पर मिलने बुलाया। पीड़िता ने आने से इन्कार किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे आहत पीड़िता ने मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी चेतन को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता बोली, आरोपी ने मेरी जिंदगी तबाह कर दी

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मकान की दूरी मंजिल से छलांग लगाने वाली छात्रा का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसके पैर में फ्रैक्चर है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर छात्रा के बयान दर्ज किए। पीड़िता ने बताया कि 28 दिसंबर की सुबह स्कूल जाते समय आरोपी रास्ते में मिल गया और उसे अपने घर ले गया था।

इसके बाद से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। उसने मेरी जिंदगी तबाह कर दी। पीड़िता ने पुलिस से वीडियो डिलीट करवाने की भी मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed