Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Farmers meeting with DM, discussion on electricity and other issues

मुरादाबाद: बैठक में किसानों ने डीएम से कहा-चोरी होने से नहीं मिल रही बिजली, सुनते ही अफसरों को लगी फटकार

Fri, 08 Sep 2023 07:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 07:42 PM IST
सार

किसान नेताओं ने जिलाधिकारी को बताया कि बिजली विभाग ने किसानों की मर्जी के बगैर ट्यूबवेल पर मीटर लगाए हैं। दलपतपुर बिजली घर में ओवरलोडिंग की समस्या से परेशान हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं हो रही है। डीएम ने तुरंत समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Farmers meeting with DM, discussion on electricity and other issues
कलक्ट्रेट में किसानों के साथ बैठक करते डीएम मानवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू (टिकैत) ने जिला प्रशासन के समक्ष बिजली की ओवरलोडिंग, विद्धुत चोरी और जर्जर तारों को बदलने की समस्याएं रखीं। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद उनको हल करने का आश्वासन दिया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


किसान नेताओं ने बताया कि विद्युत विभाग ने किसानों की मर्जी के बगैर ट्यूबवेल पर बिजली के मीटर लगाए हैं। दलपतपुर बिजली घर में ओवरलोडिंग की समस्या से किसान परेशान हैं। जर्जर तारों को बदला नहीं जा रहा है। ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं हो रही है। विद्युत चोरी हो रही है। इस कारण किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


इस मामले में डीएम ने संबंधित अधिकारी को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। किसानों ने किसान सम्मान निधि, छुट्टा पशुओं की समस्याओं पर भी चर्चा की। डीएम ने बताया कि छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। अधिकारियों को छुट्टा पशुओं की गिनती रखने और उनको गोशालाओं में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक गोशाला की देखभाल के लिए दस ग्राम पंचायतों को जिम्मेदारी दी गई है। किसानों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा एवं रोगों के चलते गन्ने की फसल बर्बाद हो रही है। इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करना होगा। डीएम ने एलडीएम को बैंक पासबुक में पैसे के लेनदेन की समस्या को गंभीरता पूर्वक लेने के निर्देश दिए।


उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसी भी विभाग द्वारा शासनादेश के विरुद्ध कार्य किया गया तो उचित कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम प्रशासन गुलाब चंद, डीएफओ सूरज, डीसीओ, बिजली, कृषि विभाग के संबंधित अधिकारी, किसान नेता, डॉ. नो सिंह, डॉ. चरन सिंह, मनोज चौधरी, ऋषिपाल सिंह, ज्ञानेंद्र शर्मा, नरेश प्रताप एवं अन्य प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed