फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad farmer son shot by criminals for opposing loot in house police register complaint against three

मुरादाबाद: लूट के विरोध में किसान के बेटे को गोली मारी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Wed, 13 Oct 2021 02:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 13 Oct 2021 02:29 PM IST
सार

बदमाशों ने जब किसान के बेटे को गोली मारी तो फायर होने की आवाज पर पड़ोसी आ गए और फिर बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
moradabad farmer son shot by criminals for opposing loot in house police register complaint against three
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुरादाबाद स्थित कांठ थाना क्षेत्र के बेगमपुरा गांव में मंगलवार देर रात लूट के विरोध में किसान के बेटे को गोली मार दी गई। इस घटना में वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि थाने में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर निवासी अमीर सिंह के घर में मंगलवार की रात को आधा दर्जन बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे और उन्होंने लूटपाट शुरू कर दी। जब गृह स्वामी के बेटे मोहित कुमार ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने मोहित के गले में गोली मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


फायर होने की आवाज पर पड़ोसी आ गए तो बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेश पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन नामजद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। मामला दोनों पक्षों में पुराने विवाद का सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed