फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Family members kept waiting Pankaj who returning with Kanwad third time, body reached home

Moradabad: तीसरी बार कांवड़ लेकर लौट रहे पंकज का इंतजार करते रहे परिजन, इस हाल में घर पहुंची लाश...परिजन सन्न

Sat, 03 Aug 2024 02:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 02:20 PM IST
सार

गजरौला में आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर में मुरादाबाद के दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पंकज के परिजन उसका इंतजार कर रहे थे। इस बीच हादसे की खबर मिलने के बाद उनमें कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Moradabad: Family members kept waiting Pankaj who returning with Kanwad third time, body reached home
सड़क हादसे में जान गंवाने के बाद पंकज के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजरौला में बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पंकज सावन में तीसरी बार कांवड़ लेकर लौट रहे थे। माता-पिता अपने इकलौते बेटे का घर में इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब उन्हें हादसे की खबर मिली तो फूट-फूटकर रोने लगे। पंकज की पत्नी भी बेसुध हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला।

विज्ञापन


नागफनी के बंगला गांव निवासी देवकी नंदन कपड़े प्रेस करने का काम करते हैं। पंकज उनका इकलैता बेटा था। पंकज दवा कंपनी में काम करते थे। परिवार में पंकज की पत्नी पलक, एक बेटी डिंपल (8), बेटा श्याम (6) हैं। पंकज के तहेरे भाई सुभाष दिवाकर ने बताया कि पंकज इस सावन दो बार ब्रजघाट से जल लेकर आ चुका थे।
विज्ञापन


शिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए बृहस्पतिवार को वह अपने मित्र अमित को साथ लेकर ब्रजघाट से जल लेने गए थे। गजरौला के पास उसकी बाइक  दूसरी बाइक से टकरा गई। जिसमें पंकज की मौत हो गई और उनका साथी घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पंकज की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पंकज का शव घर पहुंचा तो परिजनों के साथ ही वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले दिल्ली से लौटे थे सोनू  

गजरौला में हुए हादसे में जान गंवाने वाले बिलारी थाना क्षेत्र के पालनपुर गांव निवासी सोनू राघव पांच साल से दिल्ली के रोहिणी में अपने परिचित का ट्रक चलाते थे। सावन शुरू होने पर वह 15 दिन पहले अपने गांव लौटे थे। बृहस्पतिवार रात बाइक से कांवड़ लेकर गांव लौट रहे थे। गजरौला क्षेत्र में सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई।


सोनू राघव के परिवार में मां शीला के अलावा बड़ी बहन प्रीति, दो छोटी बहन शिवानी और अनु तथा छोटा भाई लकी है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम शव गांव पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मुरादाबाद के दो कांवड़ियों की मौत

दिल्ली हाईवे की सर्विस रोड पर बृहस्पतिवार की रात एक बजे बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में मुरादाबाद के बंगला गांव निवासी पंकज (30) और बिलारी के पालनपुर गांव के सोनू राघव (27) की मौत हो गई। पंकज बाइक पर सवार होकर ब्रजघाट कांवड़ लेने जा रहे थे, जबकि सोनू राघव कांवड़ लेकर लौट रहे थे।

सावन की शिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे पर रूट डायवर्ट कर रखा है। हाईवे की एक लेन पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है। इसके बाद भी हादसे हो रहे हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हाईवे की सर्विस लेन पर एक होटल के पास दो कांवड़ियों की बाइक आमने-सामने टकरा गई थी।



हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए दोनों को मुरादाबाद के टीएमयू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed