फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Exporter rapes partner's wife, blackmailed by making video, victim demands police action

मुरादाबाद: निर्यातक ने पार्टनर की पत्नी से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Fri, 26 Nov 2021 02:02 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो,मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो,मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 26 Nov 2021 02:02 PM IST
सार

पति की मौत के बाद निर्यातक ने महिला से कहा कि वह चिंता न करे। तुम्हारे पति का पैसा और मैं तो हूं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे निकाह करने का झांसा दिया। एक दिन आरोपी ने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया और निर्वस्त्र कर वीडियो बना लिया।

विज्ञापन
Moradabad: Exporter rapes partner's wife, blackmailed by making video, victim demands police action
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति के पार्टनर निर्यातक पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी निर्यातक मझोला क्षेत्र में रहता है। वह उसके पति का पार्टनर रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपी निर्यातक ने एक बार उसके पति को शराब में कुछ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसके पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि पति की मौत के बाद निर्यातक ने महिला से कहा कि वह चिंता न करे। तुम्हारे पति का पैसा और मैं तो हूं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे निकाह करने का झांसा दिया। एक दिन आरोपी ने तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म किया और निर्वस्त्र कर वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 17 जनवरी, 29 जनवरी और एक मार्च को शहर के एक होटल में महिला को बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा आरोपी ने महिला के लाखों रुपये भी ऐंठ लिए हैं। आरोप है कि आरोपी ने उसके पति के लाखों रुपये दबा रखे हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed