फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: electricity department will not raid after sunset, people taking readings homes wear ID card

मुरादाबाद: अब सूर्यास्त के बाद नहीं पड़ेगा बिजली विभाग का छापा, घरों से रीडिंग लेने वाले पहनेंगे आई कार्ड

Tue, 19 Sep 2023 05:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 19 Sep 2023 05:17 PM IST
सार

विधान परिषद की विद्युत व्यवस्था जांच समिति के अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि सूर्यास्त के बाद कोई छापा नहीं मारेगा। विद्युत निगम का छापा सिर्फ दिन में होगा। छापा मारने से पहले टीम को स्थानीय अधिशासी अभियंता से अनुमति लेना होगा।

विज्ञापन
Moradabad: electricity department will not raid after sunset, people taking readings homes wear ID card
मुरादाबाद में बैठक के दौरान जयपाल सिंह व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली विभाग की टीम अब सूर्यास्त के बाद छापा नहीं मारेगी। यदि महिला घर में है तो दिन में रेड डालने के लिए भी दस्ते में महिला सदस्य का होना अनिवार्य होगा। विधान परिषद की विद्युत व्यवस्था जांच समिति के अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में विद्युत अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


समिति ने जिगर काॅलोनी में ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का मामला निस्तारित किया। साथ ही शिवपुरी में विद्युत लाइन को अंडर ग्राउंड करने के लिए समय निर्धारित कर दिया। समिति के समक्ष 27 बिंदुओं का एजेंडा था लेकिन 26 बिंदुओं पर अधिकारियों से जवाब तलब किया गया।
विज्ञापन


इनमें मीटर खराबी, ओवरलोड ट्रांसफार्मर, लाइन लॉस सहित अन्य बिंदु शामिल थे। निर्णय लिया गया कि सूर्यास्त के बाद कोई छापा नहीं मारेगा। विद्युत निगम का छापा सिर्फ दिन में होगा। छापा मारने से पहले टीम को स्थानीय अधिशासी अभियंता से अनुमति लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के घर छापा मारने के लिए दस्ते में महिला सदस्य होना अनिवार्य होगा। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए शहर और देहात में दो अधिशासी अभियंता नियुक्त किए जाएंगे।

मीटर रीडिंग के लिए आईडी जरूरी

समिति ने निर्णय लिया कि मीटर रीडिंग करते समय कर्मचारी अपने गले में आईडी डालकर संबंधित घरों या दुकानों में जाएंगे। वे मकान मालिक को बुलाकर रीडिंग की बिल हाथ में सौंपेगे। कर्मचारी बिल को लावारिस हाल में फेंककर नहीं जाएंगे। पहले मकान मालिक के नहीं मिलने पर कर्मचारी बिल फेंककर चले जाते थे।

2025 तक बिजली व्यवस्था को होगा कायाकल्प

एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने बताया कि 1200 करोड़ की धनराशि केंद्र सरकार से मिली है। इनमें 480 करोड़ रुपये स्मार्ट मीटर के लिए मिले हैं। इसी प्रकार 400 करोड़ सपोर्ट में मिले हैं। 424 करोड़ से विद्युत जर्जर तारों को बदला जाएगा।

40 करोड़ रुपये नगर निगम को छोड़कर नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों की बिजली के लिए खर्च होंगे। 40 करोड़ विद्युत सुरक्षा के लिए रखे जाएंगे। 2025 तक विद्युत व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करने का लक्ष्य है। जिले में हर जगह जगमग हो जाएगा।



बैठक में विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह,एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, अशोक कटारिया, महापौर विनोद अग्रवाल, कुंवर महाराज, डीएम मानवेंद्र सिंह, सीडीओ सुमित यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed