फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Electricity bills worth lakhs are pending on four former panchayat presidents

Moradabad: चार पूर्व पंचायत अध्यक्षों पर लाखों का बिजली बिल बकाया, डीएम को पत्र लिखने के बाद भी कार्रवाई नहीं

Tue, 01 Apr 2025 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Apr 2025 04:16 PM IST
सार

मुरादाबाद के चार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों पर लाखों रुपये का बिजली बिल बकाया है। इस मुद्दे को कई बार डीएम के सामने रखा गया। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वर्तमान अध्यक्ष ने डीएम को फिर से पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Moradabad: Electricity bills worth lakhs are pending on four former panchayat presidents
बिजली का बिल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिला पंचायत के चार पूर्व अध्यक्षों ने सरकारी आवास में रहते हुए बिजली का उपयोग किया, लेकिन बिल का भुगतान नहीं किया। चारों पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षों पर लाखों रुपये बकाया हैं। यह मुद्दा जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में भी उठ चुका है। वर्तमान जिपं अध्यक्ष भी बकाये की वसूली कराने के लिए डीएम को पत्र लिख चुकी हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी है।

विज्ञापन


चक्कर की मिलक में सदर विकास खंड कार्यालय के पीछे जिला पंचायत अध्यक्ष का सरकारी आवास है। वर्ष 2011 से 2019 तक रहे चार पूर्व अध्यक्षों ने सरकारी आवास की सुविधा का लाभ तो उठाया, लेकिन उस दौरान बिजली के बिल की अदायगी नहीं की। इसके कारण बिजली विभाग का जिला पंचायत अध्यक्ष आवास पर बकाया बढ़ता गया।
विज्ञापन


यह रकम बढ़ कर करीब सात लाख रुपये तक पहुंच गई है। बोर्ड बैठक में तय किया गया था कि पूर्व जिपं अध्यक्षों पर बाकी बिजली बिल की रकम की वसूली के लिए जिला पंचायत नोटिस और आरसी जारी करेगी। बिना रकम अदा किए संबंधित लोगों को एनओसी नहीं दी जाएगी। हालांकि, इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2019 से अब तक की अवधि का बिल वसूल कर लिया गया है। पिछले बकाया को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि विभाग से इनका बिल वसूला जाना है तो विभाग से इसकी वसूली की जाएगी, अन्यथा परिसर के उपयोगकर्ता से इसकी वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी। - अरविंद कुमार सिंघल, मुख्य अभियंता विद्युत

जिला पंचायत आवास का उपयोग करने वाले चार जिपं अध्यक्षों ने बिजली का बकाया बिल जमा नहीं किया। जबसे मैं जिपं अध्यक्ष हूं तब से समय से बिल अदा किया जा रहा है। पुराने बकाया बिजली बिल के लिए संबंधित पूर्व जिपं अध्यक्ष जिम्मेदार हैं। उनसे वसूली के लिए डीएम को पत्र लिखा जा चुका है। जैसा आदेश मिलेगा, उसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। - शैफाली सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष

काैन कब तक रहा जिला पंचायत अध्यक्ष
 
जिला पंचायत अध्यक्ष अवधि
गुलनाज अकबर 14.01.2011 से 24.01.2013
मंजू देवी 24.01.2013 से 13.01.2016
शलिता सिंह 14.01.2016 से 28.09.2018
मिथलेश रानी 29.09.2018 से 08.04.2019
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed