फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Helen expressed her gratitude on behalf of Salim Khan honoured with the Raj Kapoor lifetime Achievement Award

राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: सलीम खान को मिला खास सम्मान, स्टेज पर पहुंचीं हेलेन ने दी हेल्थ पर अपडेट

Thu, 10 Sep 2026 12:01 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 10 Sep 2026 12:01 PM IST
सार

 Helen On Salim Khan Award:  मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवॉर्ड को उनकी जगह उनकी पत्नी हेलेन स्वीकार करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया। 

विज्ञापन
Helen expressed her gratitude on behalf of Salim Khan honoured with the Raj Kapoor lifetime Achievement Award
सलीम खान का पुरस्कार लेते हुए उनकी पत्नी हेलेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को मुंबई में सिनेमा के दिग्गजों को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड के मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया। उनकी जगह यह सम्मान उनकी पत्नी अभिनेत्री हेलेन लेने पहुंची। जहां उन्होंने सलीम के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। 

विज्ञापन


सलीम के अवॉर्ड पर क्या बोलीं हेलेन? 
सलीम खान का हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान रहा है। उनके इस समर्पण और लगन को सम्मानित करने के लिए उन्हे  राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। इस सम्मान को लेने सलीम की जगह उनकी दूसरी पत्नी हेलेन ने लिया। इसके बाद उन्होंने सलीम की तरफ से सबको शुक्रिया कहा और उनकी भावनाएं व्यक्त कीं। 

विज्ञापन

Helen expressed her gratitude on behalf of Salim Khan honoured with the Raj Kapoor lifetime Achievement Award
सलीम खान का पुरस्कार लेते हुए उनकी पत्नी हेलेन - फोटो : एएनआई

हैल्थ पर क्या दी अपडेट? 

इस समारोह के दौरान सलीम खान के भाव व्यक्त करते हुए हेलेन ने कहा, ‘मैं सलीम साहब की तरफ से यह सम्मान ग्रहण कर रही हूं। उन्होंने कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद।’ जो भी मुझसे प्यार करते हैं, जो भी लोग मेरा अनुसरण करते हैं। मैं इस अवॉर्ड के लिए आभार व्यक्त करती हूं। उनकी सभी फिल्में मेरी पसंदीदा हैं। उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। वे बहुत मजबूत इंसान हैं और आप सभी को, पूरे महाराष्ट्र और भारत को अपनी शुभकामनाएं भेजते हैं।’

Helen expressed her gratitude on behalf of Salim Khan honoured with the Raj Kapoor lifetime Achievement Award
रानी मुखर्जी सम्मानित होते हुए - फोटो : एएनआई

रानी मुखर्जी को किया सम्मानित

महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह मुंबई के रवींद्र नाट्य मंदिर में आयोजित हुआ था। इस दौरान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित थे। इस समारोह में रानी मुखर्जी को उनके सिनेमा में वर्षों के योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed