{"_id":"62cd1fd13ddaf02dd01c3d18","slug":"moradabad-dry-tree-fell-during-the-parade-in-the-field-of-24th-pac-three-injured-including-two-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: 24वीं पीएसी के मैदान में परेड के दौरान गिरा सूखा पेड़, दो महिलाओं समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: 24वीं पीएसी के मैदान में परेड के दौरान गिरा सूखा पेड़, दो महिलाओं समेत तीन घायल
Tue, 12 Jul 2022 12:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:46 PM IST
सार
बुलंदशहर के सारंगपुर निवासी अजीत कुमार और हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी सोनू कुमार पीएसी में सिपाही के पद पर चयनित हुए हैं। दोनों की मां दर्शक दीर्घा में बैठी थीं, तभी उनके ऊपर एक सूखा पेड़ गिर गया।
विज्ञापन
पासिंग आउट परेड के दौरान पेड़ गिरने से तीन लोग घायल
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौबीसवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में मंगलवार सुबह पासिंग आउट परेड के दौरान एक सूखा पेड़ अतिथि दीर्घा में गिर गया। उसकी चपेट में आकर दो महिलाएं और एक युवक आकर घायल हो गया। इस हादसे से वहां मौजूद अधिकारी और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। जवानों और अन्य लोगों ने टूटे पेड़ को हटवाकर महिलाओं और युवक को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस के जरिये घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
बुलंदशहर के सारंगपुर निवासी अजीत कुमार और हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी सोनू कुमार पीएसी में सिपाही के पद पर चयनित हुए हैं। दोनों ने 24वीं पीएसी में ट्रेनिंग पूरी की है। मगलवार को पासिंग आउट परेड में अजीत और सोनू भी हिस्सा बने। अजीत की मां रामवती और सोनू की मां कमलेश भी अन्य परिजनों के साथ आई थीं।
विज्ञापन
दोनों महिलाएं अतिथि दीर्घा में कुर्सी पर बैठी थीं। इसी दौरान एक सूखा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में रामवती, कमलेश और एक अन्य चुवक घायल हो गए। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जवानों और अन्य लोगों ने पेड़ हटवाकर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया। महिलाओं को भर्ती कर लिया गया है, जबकि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन