{"_id":"5efb9beb8ebc3e4337591375","slug":"moradabad-double-murder-case-not-solve-city-news-mbd354219794","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 बीघा जमीन का सौदा करने के कुछ दिन बाद प्रशांत को फोन पर मिली थी धमकी, मृतक के साले अजय वर्मा ने दी जानकारी, प्रशांत कार खरीदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 बीघा जमीन का सौदा करने के कुछ दिन बाद प्रशांत को फोन पर मिली थी धमकी, मृतक के साले अजय वर्मा ने दी जानकारी, प्रशांत कार खरीदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। आर्यनगर निवासी केबिल व्यवसायी प्रशांत वर्मा और उसकी पत्नी की हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी बेचने के बाद प्रशांत वर्मा को फोन पर धमकी मिली थी। इसके अलावा प्रशांत का जमीन बेचने को लेकर धोखाधड़ी का एक मुकदमा जसपुर की एक कोर्ट में भी चल रहा है। यह जानकारी मृतक प्रशांत वर्मा के रिश्तेदार हल्द्वानी निवासी अजय वर्मा ने दी।
अजय वर्मा ने बताया कि उनके बहनोई प्रशांत वर्मा कार खरीदने को लेकर बेहद उत्सुक थे। उनका मंगलवार को नई कार लेने के लिए हल्द्वानी आने का प्रोग्राम था। वह कार खरीदने में कुछ पैसे नकद और कुछ आरटीजीएस के द्वारा देने की बात कर रहे थे। सोमवार को उन पर ठाकुरद्वारा और काशीपुर के लोग भी अपने स्तर से कार खरीदने को लेकर दबाव डाल रहे थे। इस झुंझलाहट में उन्होंने अपना मोबाइल तोड़ दिया था। लेकिन बाद में मोबाइल ठीक करा लिया। अजय वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के थाना जसपुर के जगतपुर पट्टी गांव में हाईवे पर स्थित 29 बीघा जमीन का सौदा प्रशांत वर्मा ने फरवरी 2020 में जयनगर निवासी से किया था। जिसका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट हुआ था। जबकि अगस्त 2020 में बैनामा कराने की बात तय हुई थी। अजय के मुताबिक जमीन का सौदा और एग्रीमेंट करने के कुछ दिन बाद प्रशांत वर्मा को फोन पर धमकी भी मिली थी। कहा गया था कि यह सौदा न करे। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर परिवार के लोगों से विवाद हुआ था। लेकिन बाद में उनमें करीब दो वर्ष पूर्व समझौता हो गया था। परिवार के सभी लोगों के संबंध इस ठीक हैं। उन्होंने बताया कि जिस 29 बीघा जमीन का 84 लाख रुपये में प्रशांत वर्मा ने सौदा किया है। इसे लेकर पहले हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति ने प्रशांत वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट थाना कुंडा में दर्ज कराई थी। जिसका मुकदमा जसपुर कोर्ट में चल रहा है। परिवार से उन्होंने प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद होने से इंकार किया है।