फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dirty act with woman Mundhapande, molestation girl in Mainather, crime against women increased

Moradabad:  मूंढापांडे में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, मैनाठेर में युवती की अस्मत लूटी, बढ़ गए महिला अपराध

Tue, 28 Nov 2023 02:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 02:16 PM IST
सार

पीड़ित महिला ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। तीनों आरोपी महिला के रिश्तेदार हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Dirty act with woman Mundhapande, molestation girl in Mainather, crime against women increased
मुरादाबाद में बढ़ गए महिला अपराध - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी घर में घुस आए और डरा धमकाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह उसके पति बाहर चले गए थे।

विज्ञापन


ससुर और परिवार के अन्य लोग भी खेत पर गए थे। इसी दौरान आले हसन, मोहम्मद सईद और अता हुसैन घर में घुस आए। उन्होंने आते ही दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद महिला को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजन घर लौटे तो महिला ने इसकी शिकायत उनसे की। तब पीड़िता पति और ससुर के साथ मूंढापांडे थाने गई और प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश पर मूंढापांडे थाने में तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है।

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने और शिकायत करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को दी तहरीर में गांव निवासी एक महिला ने बताया कि दो दिन पहले वह और उसका पति पड़ोसी के घर गए थे।

आरोप है कि इस दौरान गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया और सो रही उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के शोर मचाने पर वह घर पहुंची और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह उसे धक्का देकर भाग गया।



इसके बाद वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके परिजनों ने भी उसे जातिसूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी देकर उसे भगा दिया। मैनाठेर कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed