फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Did not get job but started selling opium, DPharma and BEd student arrested for smuggling

नाैकरी नहीं लगी तो बेचने लगी अफीम: तस्करी में डीफार्मा और बीएड छात्र गिरफ्तार, नशे की खेप बरामद.. कीमत छह लाख

Sat, 26 Jul 2025 12:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 26 Jul 2025 12:36 PM IST
सार

पाकबड़ा पुलिस ने डीफार्मा और बीएड के छात्रों को अफीम की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके पास से छह लाख रुपये की अफीम बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे छात्र-छात्राओं को अफीम सप्लाई करते थे।  

विज्ञापन
Moradabad: Did not get job but started selling opium, DPharma and BEd student arrested for smuggling
मुरादाबाद में अफीम बेचने के आरोपी - फोटो : पुलिस

विस्तार

पाकबड़ा थाने की पुलिस ने डीफार्मा और बीएससी बीएड छात्र को अफीम की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब छह लाख रुपये की कीमत की 320 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि छात्र-छात्राओं को अफीम सप्लाई करते हैं।

विज्ञापन


नौकरी नहीं लगी तो महंगे शौक पूरे करने को आरोपी अफीम की तस्करी करने लगे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे नया मुरादाबाद गोल चक्कर के पास मौजूद थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए। उन्होंने पुलिस को देखकर बाइक मोड़ दी और पीछे को भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार बिलारी थाना क्षेत्र के अकबरपुर खास निवासी गौरव कुमार और रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बाबा दीप सिंह कॉलोनी निवासी नितिन सागर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि गौरव डीफार्मा और नितिन सागर बीएससी बीएड है। दोनों दूसरे जनपदों से अफीम लाकर पाकबड़ा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को सप्लाई करते हैं। बृहस्पतिवार की रात दोनों पाकबड़ा में अफीम सप्लाई करने आए थे। 

एसपी सिटी ने बताया कि पाकबड़ा क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार शाम दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

ऑन डिमांड चरस की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने ऑन डिमांड चरस की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक किलो 83 ग्राम चरस बरामद की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने रामगंगा विहार से चक्कर की मिलक की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से डिलारी के काजीपुरा निवासी मो. उमर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कॉल और व्हाट्सएप के जरिए चरस की तस्करी कर रहा था। चरस का ऑर्डर मिलने पर वह खुद ही सप्लाई करता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed