फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Dead body of pickup driver found in the vehicle, police said - death due to consumption of poison

Moradabad: पिकअप चालक का वाहन में मिला शव..जीपीएस ट्रैकर से हुई पहचान, पुलिस बोली- जहर खाने से हुई मौत

Mon, 11 Dec 2023 10:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 10:47 AM IST
सार

काशीपुर चुंगी के पास पिकअप गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी थी। इसके अंदर चालक बेहोश पड़ा हुआ था। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसकी पहचान हापुड़ निवासी के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Moradabad: Dead body of pickup driver found in the vehicle, police said - death due to consumption of poison
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुरद्वारा में काशीपुर चुंगी के पास पिकअप चालक मृत अवस्था में मिला। उसका शव गाड़ी में ही पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया। वहीं गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से पहुंचे मृतक के मामा सचिन कुमार ने उसकी पहचान हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी रोहित तोमर (25) पुत्र महेश कुमार के रूप में की।

विज्ञापन


रविवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। रविवार सुबह नगर में काशीपुर चुंगी के पास वाल्मीकि द्वार पर आसपास के लोगों ने एक पिकअप गाड़ी खड़ी देखी। जिस पर कुछ लोगों ने पास जाकर देखा तो उसमें एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो युवक की मौत हो चुकी थी। वहीं इस बीच हापुड़ निवासी मृतक के मामा सचिन कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को रोहित पिकअप में एसी भरकर उत्तराखंड के रामनगर में गया था। वहां एसी की डिलीवरी करने के बाद घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद भी जब रोहित घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम से गाड़ी की लोकेशन चेक की। ठाकुरद्वारा में लोकेशन मिलने पर परिजन ठाकुरद्वारा आ गए। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर मामले की जांच की। पुलिस ने पिकअप वाहन कब्जे में ले लिया है।

साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रोहित तोमर के परिवार में उसकी पत्नी मनीषा और दो बच्चे छवि और लवी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला। उधर, रविवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर के सेवन से मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed