Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime News: Woman arrested for commenting on Maha Kumbh, three arrested for theft

Moradabad Crime News: महाकुंभ और देवताओं पर टिप्पणी में महिला गिरफ्तार, चोरी में दो भाइयों समेत तीन को दबोचा

Fri, 31 Jan 2025 06:46 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 06:46 PM IST
सार

महाकुंभ और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला को नोएडा से गिरफ्तार कर मुरादाबाद लाया गया। जहां उसे थाने से ही जमानत मिल गई। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन
Moradabad Crime News: Woman arrested for commenting on Maha Kumbh, three arrested for theft
नागफनी थाने में कर्मियों से जानकारी लेते एसपी सिटी कुमार रणविजय - फोटो : पुलिस

विस्तार

महाकुंभ और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला निर्देश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से महिला नोएडा में रह रही थी। पुलिस महिला को नोएडा से गिरफ्तार कर मुरादाबाद ले आई। मझोला थाना क्षेत्र के कंजीवाला निवासी प्रमोद सैनी ने मझोला थाने में केस दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह बजरंग दल के प्रखंड संयोजक हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा है, जिसमें निर्देश सिंह नाम की महिला महाकुंभ और देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही है। इससे हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मझोला थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से महिला के बारे में जानकारी जुटा रही थी।  
विज्ञापन


इसी दौरान पता चला कि मझोला के कांशीरामनगर में रहने वाली निर्देश सिंह नाम की महिला अब नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के रोशनपुर में रहती है। बृहस्पतिवार को टीम नोएडा पहुंची और उसे सेक्टर 99 से गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी महिला को मुरादाबाद लाया गया है। महिला गर्भवती है। उसे थाने से ही जमानत दे गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चोरी में दो सगे भाइयों समेत तीन को दबोचा

कटघर थाना क्षेत्र की श्यामनगर कॉलोनी में चालक के घर में चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें से दो सगे भाई हैं। पुलिस ने आरोपियों से सामान भी बरामद कर लिया। एसपी सिटी ने कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर के श्याम नगर कॉलोनी निवासी झुन्नीलाल यादव के घर एक सप्ताह पहले चोरी की घटना हुई थी।

चोर घर से नकदी और सोने चांदी के जेवर ले गए थे। एक कंपनी में गाड़ी चलाने वाले झुन्नी लाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे वारदात को अंजाम देने वालों की पहचान हो गई।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी पीकेश, उसके भाई दुर्गेश और मुनेश को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने इनसे 20,100 रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर बरामद कर लिए। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

ट्रेन में यात्री को मारा ब्लेड, महिला को पकड़ा

आनंदविहार से दानापुर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस में पान मसाला बेच रही महिला ने यात्रियों से बदसलूकी की। एक यात्री ने पान मसाला बेचने से मना किया तो उसने गाली -गलौज की। डांटने पर एक यात्री की जेब से रुपये निकालने व मोबाइल छीनकर भागने लगी।

लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की एक यात्री के हाथ में ब्लेड मारकर भाग निकली। घायल यात्री ने जीआरपी मुरादाबाद से शिकायत की। तहरीर के आधार पर जीआरपी ने चाऊ की बस्ती की निवासी आरोपी महिला खुशमिना को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

बोलेरो की टक्कर से भाजपा नेता घायल

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम नानपुर में प्राथमिक विद्यालय के पास से तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुंदरकी से गांव नानपुर लौट रहे बाइक सवार रतनपुर कला निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजीव राजपूत घायल हो गए। उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  ग्रामीणों ने बोलेरो की घेराबंदी कर पकड़ ली है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने को अभी तहरीर नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed