फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Crime: Brawl Erupts Between Neighbors Over Request Bidi; One Files Police Complaint, Other Suicide

Moradabad Crime: बीड़ी मांगने पर पड़ोसियों में मारपीट, एक ने पुलिस से की शिकायत तो दूसरे ने दे दी जान

Thu, 09 Apr 2026 07:24 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा Published by: Vimal Sharma Updated Thu, 09 Apr 2026 07:24 PM IST
सार

पाकबड़ा में पड़ोसियों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस बीच फिर से बीड़ी को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने पुलिस से इसकी शिकायत की तो दूसरे ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad Crime: Brawl Erupts Between Neighbors Over Request Bidi; One Files Police Complaint, Other Suicide
पाकबड़ा थाना मुरादाबाद - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकबड़ा के भूड़ इस्लामनगर में बीड़ी मांगने के विवाद में ट्रक चालक की पड़ोसी से मारपीट हो गई। इस मामले में चालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। इसके बाद चालक ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। पाकबड़ा के मोहल्ला इस्लाम भूड़ निवासी उवैस (25) ट्रक चालक था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उवैस का मोहल्ले के ही आरिफ चार दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त लोगों ने दोनों को समझाकर शांत करा दिया था। मंगलवार रात करीब आठ बजे उवैस अपने घर से बाहर आया और आरिफ से बीड़ी मांगने लगा था।
विज्ञापन


जिसे लेकर दोनों के बीच फिर से कहासुनी हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के बाद आरिफ ने उवैस के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी थी। उवैस के परिजन भी काफी नाराज थे और उन्होंने उसे काफी डांट-फटकार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब एक बजे उवैस घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में गया और दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला ने पति पर दर्ज कराई रिपोर्ट 
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस क्षेत्र के हरथला हड्डी मिल के पास रहने वाली आरशी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो साल पहले कटघर थानाक्षेत्र के करुला गली निवासी नजरुद्दीन के साथ उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसे अपने साथ नहीं ले गया और लगातार टालता रहा। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। सीओ सिविल लाइंस अभिनव द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

दहेज के लिए मुंबई में युवती का उत्पीड़न
सिविल लाइंस में रहने वाली युवती को दहेज के लिए मुंबई में प्रताड़ित किया गया जिससे तंग आकर पीड़िता अपने मायके चली आई। आरोप है कि यहां ससुर और उनके रिश्तेदार आए और धमकाने लगे। आरोप है कि रिश्तेदार ने छेड़खानी की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़ित युवती ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2025 को शामली जिले के शामली थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। युवक मुंबई में नौकरी करता है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में उस पर दबाव बनाया गया है कि वह अपने पिता से मुंबई में एक फ्लैट खरीद कर दिलाए और दस लाख नकद दिलाए।

इसके बाद ही उसे घर में रखा जाएगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिससे तंग आकर वह मुंबई में अपने पति के पास चली गई। वहां भी प्रताड़ित किया गया। जिससे तंग आकर अपने मायके आ गई। 20 मार्च 2026 को पीड़िता अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना दिया तो ससुर अपने रिश्तेदार को लेकर उसके घर आ गए और परिवार को धमकाया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed