फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: creating identical websites of big companies and institutions, vicious people are calling people

Moradabad: बड़ी कंपनी और संस्थानों की हूबहू वेबसाइट बनाकर ठगी, लोगों को कॉल कर रहे शातिर

Sun, 19 May 2024 02:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 02:43 PM IST
सार

साइबर अपराधियों ने ठगी के नए तरीके इजाद कर लिए हैं। अब वह बड़ी कंपनी और संस्थानों की हूबहू वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। पुलिस के पास इस तरह की शिकायतें मिल रही हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: creating identical websites of big companies and institutions, vicious people are calling people
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। अब उन्होंने बड़ी बड़ी कंपनी, बैंक और संस्थानों की हूबहू वेबसाइट और आईडी बनाकर साइबर ठगी शुरू कर दी है। इन शातिर साइबर अपराधियों के झांसे में आकर मुरादाबाद के कई लोग रकम गंवा चुके हैं। साइबर सेल में इस तरह की शिकायतें पहुंच रही हैं।  

विज्ञापन


मोबाइल रिचार्ज न होने या ट्रांजेक्शन फंस जाने पर लोग गूगल पर कंपनी, बैंक की वेबसाइट या कस्टमर केयर का नंबर सर्च करते हैं तो साइबर अपराधी द्वारा बनाई गई फर्जी वेबसाइट खुल जाती है। असली और नकली में देखने में एक जैसी हैं। लोग समझ ही नहीं पाते हैं कि वेबसाइट असली है या नकली है। पीड़ित एक वेबसाइट खोलते हैं तो साइबर ठगों के जाल में फंसते चलते रहते हैं। 

विज्ञापन

रिचार्ज न होने पर रिफंड के लिए की थी कॉल 

मझोला के लाइन पार निवासी विवेक कुमार ने ऑन लाइन डिश टीवी का रिचार्ज किया था। उसके खाते से रकम कट गई थी लेकिन रिचार्ज नहीं हुआ था तब उसने गूगल से बैंक कस्टमर केयर नंबर सर्च किया था। कॉल रिसीव करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके खाते में रकम वापस हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने झांसे में लेकर विवेक से एनीटेस्क एप डाउन लोड करा लिया था। जिससे आरोपी का मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से 50 हजार रुपये किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए थे।

ब्रांडेड कंपनी की जींस ऑर्डर की थी, हो गई ठगी

कटघर के मो. आलम ने फेसबुक पर एक ब्रांडेड कंपनी के नाम से बनी आईडी पर जींस देखी थीं। इस पोस्ट के साथ एक लिंक भी दिया गया था। जिस पर क्लिक करने पर एक ऑर्डर के लिए आप्शन आ गया था। जिस कारण वे जींस के लिए ऑर्डर दे दिया था, लेकिन मो. आलम के पास अब तक जींस नहीं पहुंची है। 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • किसी भी वेबसाइट पर जाने से पहले, सुनिश्चित करें कि यह सुरक्षित है या नहीं 
  • अगर किसी सामान के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दे रहे हैं तो पहले पूरी तरह संतुष्ट हो जाएं कि वेबसाइट सही है
  • किसी भी संदिग्ध ईमेल, एसएमएस या सोशल मीडिया संदेश में दिए गए लिंक पर क्लिक न करें
  • किसी अंजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतें 
  • यदि आप किसी धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं तो तुरंत पुलिस या साइबर अपराध में शिकायत करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed