{"_id":"69650bfa411d0a48be0ced27","slug":"moradabad-cousins-threatened-their-photos-went-viral-after-they-protested-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मैं तुम्हारी हत्या कर दूंगा': चचेरी-तहेरी बहनों को धमकी, विरोध पर फोटो किए वायरल, पुलिस को अली हुसैन की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं तुम्हारी हत्या कर दूंगा': चचेरी-तहेरी बहनों को धमकी, विरोध पर फोटो किए वायरल, पुलिस को अली हुसैन की तलाश
Mon, 12 Jan 2026 08:28 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 12 Jan 2026 08:28 PM IST
सार
युवक ने दो बहनों की तस्वीरों को एडिट कर उन्हें वायरल कर दिया। विरोध करने पर पीड़िताओं को धमकी भी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में रहने वाले युवक ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर एक युवती और उसकी चचेरी बहनों के फोटो और वीडियो एडिट कर पोस्ट कर दिया। पीड़िताओं ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें दुष्कर्म कर हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। युवती ने मझोला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी अली हुसैन ने बीते 22 नवंबर को कॉल कर अभद्रता की थी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बना ली।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता और उसकी बहनों के फोटो व वीडियो एडिट कर दिए और फर्जी आईडी से उन्हें पोस्ट कर दिया। इसके अलावा पोस्ट पर अपशब्द भी लिखे। जिसके बाद से पीड़ित बहनें परेशान हैं। उन्होंने आरोपी को कॉल कर पोस्ट पर आपत्ति जताई तो आरोपी भड़क गया।
विज्ञापन
आरोपी ने धमकी दी कि वह इनके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर देगा। आरोपी पीड़ित बहनों को ब्लैकमेल कर रहा है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट, धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मझोला थाने की पुलिस साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम व अन्य सोशल साइटों पर किए गए पोस्ट को हटवा रही है।