फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Cousins died during treatment, were injured in an accident on Aligarh Highway

Moradabad: चचेरे-तहेरे भाइयों की इलाज के दौरान मौत, अलीगढ़ हाईवे पर हादसे में हुए थे घायल, मच गया कोहराम

Fri, 17 May 2024 01:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 17 May 2024 01:54 PM IST
सार

अलीगढ़ हाईवे पर हुए हादसे में तहेरे-चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Moradabad: Cousins died during treatment, were injured in an accident on Aligarh Highway
हादसे में जान गंवाने वाले चचेरे- तहेरे भाई - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर हाथीपुर गांव के पास वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार मोहम्मद आजम सूफी (25) और इस्तकार हुसैन (24) की उपचार के दौरान मौत हो गई। नौ मई की रात बहन के घर से लौटते समय दोनों चचेरे-तहेरे भाई घायल हो गए थे।

विज्ञापन


दोनों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा था। बिलारी के मोहल्ला अब्दुल्ला में स्योंडारा रोड के पास रहने वाले मोहम्मद आजम सूफी व इस्तकार हुसैन चचेरे-तहेरे भाई थे। इस्तेकार की बहन रूबी की ससुराल संभल जनपद के गुमसानी गांव में है। इस्तेकार और आजम सूफी रूबी की सास के 40वें की फातिहा में शामिल होने गए थे।
विज्ञापन


नौ मई की रात करीब बारह बजे दोनों बाइक से गुमसानी से पाकबड़ा होते हुए बिलारी लौट रहे थे। मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे पर पर बिलारी थाना क्षेत्र में हाथीपुर गांव के सामने किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन ने आजम को दिल्ली और इस्तेकार को मुरादाबाद के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार सुबह दोनों की मौत हो गई। इस्तेकार का शव दोपहर बाद बिलारी लाया गया। वहीं आजम के शव का दिल्ली में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।  

चचेरे-तहेरे भाई होने के साथ अच्छे दोस्त भी थे दोनों

आजम सूफी और इस्तेकार हुसैन चचेरे-तहेरे भाई होने के साथ दोनों अच्छे दोस्त भी थे। रिश्तेदारी में शादी समारोह और कार्यक्रमों में दोनों साथ ही जाते थे। नौ मई की रात गुमसानी गांव गए थे। देर रात होने पर इस्तेकार की बहन ने दोनों को रोकने की कोशिश की थी। 

इस्तेकार ने चलने की बात कही तो आजम ने भी रुकने से मना कर दिया और दोनों बाइक से घर लौटने की बात कहकर निकल पड़े। परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि दोनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे में दोनों के सिर में गंभीर चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed