फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad court sentences 20 years imprisonment for sexually assaulting teenager in 2016

Moradabad: किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को बीस साल की कैद, 2016 में दिया था वारदात को अंजाम

Tue, 20 Dec 2022 05:33 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 20 Dec 2022 05:33 PM IST
सार

मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने 21 दिसंबर 2016 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 20 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए जंगल गई थी। काफी देर तक भी वह वापस नहीं आई। किशोरी को पुलिस ने 15 दिन बाद बरामद किया था।

विज्ञापन
Moradabad court sentences 20 years imprisonment for sexually assaulting teenager in 2016
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

मैनाठेर के छह साल पुराने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने मुलजिम को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद और 60 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


मैनाठेर थानाक्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने 21 दिसंबर 2016 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी 14 वर्षीय बेटी 20 दिसंबर की सुबह करीब छह बजे शौच के लिए जंगल गई थी। काफी देर तक भी वह वापस नहीं आई। इसके बाद पिता और अन्य परिजन किशोरी की तलाश में जुट गए थे। तब गांव के ही दो व्यक्तियों ने बताया कि उसकी बेटी को नासिर निवासी महमूदपुर माफी बाइक पर बैठाकर अपने साथ कहीं ले जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


किशोरी को पुलिस ने 15 दिन बाद बरामद किया था। नाबालिग लड़की ने अपने बयानों में बताया कि नासिर ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नासिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद आरोपी के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र पेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुकदमे की सुनवाई विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन चंद्र विजय श्रीनेत की अदालत में की गई। विशेष लोक अभियोजक मनोज गुप्ता एवं भूकन सिंह ने बताया कि अदालत ने नाबालिग लड़की के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नासिर को दुष्कर्म के आरोप में दोषी करार देते हुए उसे 20 साल के कठोर कारावास की सजा के साथ उस पर 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed