Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: constable posted Dilari police station drowned in deep pond during patrolling, search continues

Moradabad:  डिलारी थाने में तैनान सिपाही गश्त के दाैरान गहरे कुंड में डूबा, एनडीआरएफ और गोताखोर कर रहे तलाश

Tue, 12 Aug 2025 12:00 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी
संवाद न्यूज एजेंसी, डिलारी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 12:00 PM IST
सार

डिलारी थाने में तैनात सिपाही मोनू कुमार रात्रि गश्त के दाैरान गहरे कुंड में डूब गए। साथी की सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी माैके पर पहुंचे। इसके बाद एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश की जुटे हुए हैं।

विज्ञापन
Moradabad: constable posted Dilari police station drowned in deep pond during patrolling, search continues
सिपाही माेनू कुमार की तलाश करती टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के डिलारी क्षेत्र में मंगलवार तड़के गश्त के दाैरान सिपाही मोनू कुमार (29) गहरे कुंड में डूब गए। उनकी तलाश में एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगे हुए हैं। वह मूल रूप से ग्राम बेहटा हाजीपुर, लोनी बॉर्डर, जनपद गाजियाबाद के रहने वाले थे।

विज्ञापन


इस समय डिलारी थाने में तैनात थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोनू कुमार लेपर्ड नंबर तीन पर रात्रि गश्त के दौरान साथी सिपाही अमरपाल सिंह के साथ बढ़ेरा के जंगल से गुजर रहे थे। इस दौरान उन्होंने  तेली की पुलिया के पास कुछ लोगों को जाल लगाकर मछली पकड़ते देखा।
विज्ञापन


पानी का स्तर ज्यादा होने के कारण उन्होंने एहतियात के ताैर पर लोगों को वहां से हटा दिया। इसके बाद खुद जाल को बाहर निकालने लगे। इस बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे कुंड में गिर गए। साथी सिपाही ने तुरंत घटना की सूचना थाने और उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम और स्थानीय गोताखोर सिपाही की तलाश में जुट गए हैं। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार, कुंड में पानी का बहाव तेज और गहराई अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कतें आ रही हैं।

Trending Videos

भारी बारिश से हाईवे सहित सभी मार्गो की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त 
ठाकुरद्वारा में हो रही भारी बारिश से क्षेत्र की सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन सड़कों पर वाहन चलाना बहुत मुश्किल हो गया है। ठाकुरद्वारा-काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग हाईवे की सड़क पहले से ही काफी क्षतिग्रस्त थी। इसके गड्ढों की मरम्मत कराई गई थी लेकिन भारी बारिश से गड्ढे फिर उखड़ गए हैं।

इनके अलावा सड़क अन्य स्थानों पर भी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क में गहरे गड्ढे बन गए हैं उनमें पानी भर जाने से तालाब जैसी स्थिति नजर आती है। क्षतिग्रस्त सड़क होने के कारण इस पर चलने में अधिक समय लग रहा है।

बारिश से कमालपरी डिलारी मार्ग पर गांव पसियापुर पदार्थ और किशनपुर गांधी के बीच खलिया नदी पर की पुलिया के धंसने और सड़क के बीच में टूटने से यहां पर चार दिन बाद भी मरम्मत न होने से ट्रैफिक सुचारू नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed