फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Congress leader nephew brutally raped girl, forced her to abort child by giving her medicine

'तेरा वीडियो कर दूंगा वायरल': कांग्रेस नेता के भतीजे ने युवती से की दरिंदगी, दवा खिलाकर करा दिया गर्भपात

Fri, 13 Jun 2025 11:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 11:55 AM IST
सार

मुरादाबाद में कांग्रेस नेता के भतीजे पर युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि युवक ने दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बना ली। अब वह इसे वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Congress leader nephew brutally raped girl, forced her to abort child by giving her medicine
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI Generated

विस्तार

कटघर थाने में एक युवती ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद के भतीजे इमरान के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने असलम खुर्शीद और उनके भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने केस दर्ज कराते हुए बताया कि तीन साल पहले नागफनी के झब्बू का नाला निवासी इमरान से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। आठ फरवरी 2023 को आरोपी उसे अपने घर ले गया।
विज्ञापन


आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने पर दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। उसने शादी के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। इसके बाद आरोपी उसे अपने दोस्त के घर ले गया, उस समय दोस्त के परिजन बाहर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक माह पहले आरोपी इमरान उसे आजाद नगर में अपने दोस्त के घर ले गया। उस वक्त आरोपी के दोस्त के परिजन बाहर गए थे। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया।

आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। पीड़िता का कहना है कि उसने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो इमरान के पिता इस्लाम और ताऊ असलम खुर्शीद ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी इमरान, उसके पिता इस्लाम और ताऊ असलम खुर्शीद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी  आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

तीन साल तक पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा आरोपी
आरोपी इमरान पिछले तीन साल से पीडि़ता को ब्लैकमेल कर रहा था। जब भी युवती ने शादी के लिए कहा वह उसे आश्वासन देता रहा। आरोपी ने पीड़िता का वीडियो भी बना लिया था। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत की तो आरोपी ने फिर से आश्वासन दे दिया और थाने में समझौता कर लिया था, लेकिन फिर आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था।

लड़की और मेरे भतीजे के बीच दोस्ती थी। लड़की पहले भी झूठी शिकायत कर एक लाख वसूल चुकी है। फिर से दो लाख की मांग की गई थी। इसकी शिकायत डीआईजी से की गई थी। जिसकी जांच सीओ कोतवाली कर रही हैं। भनक लगते ही युवती ने झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया है। - असलम खुर्शीद, कांग्रेस नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed