फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Congress demands imposition of Rasuka against Maurya, announced reward one million biting tongue

मुरादाबाद: कांग्रेस नेता की मौर्या के खिलाफ रासुका लगाने मांग, पहले जीभ काटने पर दस लाख इनाम का किया था एलान

Thu, 31 Aug 2023 09:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 09:04 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्होंने मौर्या पर रासूका के तहत कार्रवाई करने की पुलिस से शिकायत की है। 

विज्ञापन
Moradabad: Congress demands imposition of Rasuka against Maurya, announced reward one million biting tongue
स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने पर इनाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर एफआईआर करने की मांग की है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि मौर्या साजिश के तहत बयान देकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष देश राज शर्मा ने बताया कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या काफी दिनों से प्रदेश के अमन पसंद हिंदुओं की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। वे जातीय और धार्मिक उन्माद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


28 अगस्त को सपा नेता ने सभी हिंदुओं और ब्राह्मण समाज के बारे में अपशब्द कथन किया। हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ श्री रामचरित मानस का अपमान किया। सपा नेता साजिश के तहत जातीय और धार्मिक दंगा कराना चाहते हैं। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ सरकार को रासुका के तहत कार्यवाही करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सिविल लाइंस थानाप्रभारी से सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। बता दें कि दो दिन पहले कांग्रेस के नेता गंगा राम शर्मा ने मौर्या की जीभ काटने पर दस लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।


इसके बाद कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता परेशान हो गए। इस बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के दबाव बनाने पर गंगाराम ने 24 घंटे में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed