फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Comment made Maharishi Valmiki in Ramleela, angry people took out procession

Moradabad: रामलीला में महर्षि वाल्मीकि पर कर दी टिप्पणी, भड़के लोगों ने निकाला जुलूस, आयोजकों ने मांगी माफी

Fri, 11 Oct 2024 03:01 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 03:01 PM IST
सार

रामलीला के मंचन के दौरान महर्षि वाल्मीकि पर गलत टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज के लोग नाराज हो गए। उन्होंने कलाकारों और रामलीला कमेटी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। माैके पर पहुंचे कमेटी के पदाधिकारियों ने खेद जताया। इसके बाद मामला शांत हुआ।  

विज्ञापन
Moradabad: Comment made Maharishi Valmiki in Ramleela, angry people took out procession
कांठ में गश्त करती पुलिस - फोटो : पुलिस

विस्तार

सुरजननगर में चल रही रामलीला के मंचन के दौरान बुधवार को महर्षि वाल्मीकि पर गलत टिप्पणी पर वाल्मीकि समाज के लोग भड़क गए। बृहस्पतिवार को उन्होंने महर्षि वाल्मीकि का अपमान करने का आरोप लगाया। कलाकारों और रामलीला कमेटी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।

विज्ञापन


जुलूस निकालकर कोतवाली में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। कोतवाली में रामलीला कमेटी और कलाकारों द्वारा मंच पर माफी मांगने की सहमति बनी। बाद में रामलीला के आयोजकों, कथावाचक और कलाकारों ने बृहस्पतिवार को माफी मांग ली। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को वाल्मीकि समाज के लोग मोहल्ला वाल्मीकि में स्थित धर्मशाला में एकत्र हुए। वहां से उन्होंने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वहां मौजूद एएसपी अमरिंदर सिंह को ज्ञापन दिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने सुरजननगर की संबंधित रामलीला कमेटी के पदाधिकारी को भी कोतवाली बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान और गांव के प्रधान ने कलाकारों की ओर से माफी मांगी, लेकिन वाल्मीकि समाज के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि रात को सुरजननगर में रामलीला मंचन के दौरान संबंधित कथा वाचक और कलाकार जनता के सामने मंच से मांफी मांगें।


उन्हें इसके बाद मंच पर चढ़ने नहीं दिया जाएगा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि इस मामले में वाल्मीकि समाज के अनुसार संबंधित लोगों ने मंच से माफी मांग ली है। जिसके बाद अब यह विवाद समाप्त हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed