फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: city will get the facility of e-bike sharing

मुरादाबाद : दस अक्तूबर से शहर के लोगों को मिल सकेगी ई-बाइक शेयरिंग की सुविधा

Tue, 20 Sep 2022 01:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 20 Sep 2022 01:40 PM IST
सार

चौधरी चरण सिंह चौक समेत शहर के 35 स्थानों पर ई-बाइक चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इससे शहर के लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जा सकेंगे।

विज्ञापन
Moradabad: city will get the facility of e-bike sharing
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

शहर के लोगों को जल्द ही ई-बाइक शेयरिंग की सुविधा मिल जाएगी। जिसके बाद शहर के लोग किराये की ई-बाइक से एक से दूसरे स्थान तक जा सकेंगे। वह भी नाम मात्र का शुल्क अदा कर। इसके लिए चौधरी चरण सिंह चौक समेत शहर के 35 स्थानों पर ई-बाइक चार्जिंग स्टैंड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अफसरों का दावा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो 10 अक्तूबर से शहर के लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत तीन करोड़ रुपये की लागत की इस योजना की लांचिंग विश्व साइकिल दिवस के मौके पर तीन जून 2022 को महापौर, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी. नगर आयुक्त ने ई-बाइक चलाकर की थी। उस दौरान सर्किट हाउस गेट पर एक ई-बाइक चार्जिंग स्टेशन का भी निर्माण किया गया था। इसके बाद से यह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया था। कमिश्नर के निर्देश के बाद स्मार्ट सिटी की टीम अब शहर के लोगों को ई-बाइक शेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास में जुट गई है। इसके लिए शहर के शेष 34 स्थानों पर ई-बाइक चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। स्मार्ट सिटी के नोडल अफसर टीएन मिश्रा ने बताया कि दस अक्तूबर से शहर के लोगों को ई-बाइक शेयरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


पैंडल के साथ 50, चार्जिंग से 25 किमी तक जाएगी
स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मुताबिक ई-बाइक पैंडल के साथ 50 किमी तक तथा बिना पैंडल के 20-25 किमी तक जा सकेगी। आम नागरिकों के लिए 300 ई-बाइक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक मेंबरों के लिए रहेगी विशेष छूट
ई-बाइक का टिकट चार्ज मेंबर्स के लिए 1500 प्रतिमाह (सरकारी कर्मचारियों,स्टूडेंट्स, मेडिकल प्रोफेशनल्स आदि को 10 प्रतिशत की छूट) एवं अन्य के लिए 15 रुपये प्रति 30 मिनट तथा उसके बाद एक रुपये प्रति एक मिनट किराया रहेगा।

खास-दावे

  • इस परियोजना के अंतर्गत 1200 टन कार्बनडाईऑक्साइड प्रत्येक वर्ष वातावरणमें कम उत्सर्जित होगा।
  • यह ई-बाइक जीपीएस सुविधा से लैस होगी।
  • डिजिटल तकनीक से लैस इस ई-बाइक के चोरी होने का भी डर नहीं रहेगा। शहर की सीमा से बाहर ले जाते ही यह स्वत: लॉक हो जाएगी।
  • यह ई-बाइक ऐप के माध्यम से कार्य करेगी।
  • इसे प्राप्त करने वाले को अपना आधार नंबर इससे लिंक कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed